बरगी नगर : विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत रीमा से सिलुआ मार्ग पर कच्ची सड़क के कारण ग्रामीणों और छात्राओं को लगातार कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात में सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और कीचड़ भर जाने से आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।
आज की घटना में, शिक्षा ग्रहण करने हेतु रीमा से लगभग 10 किलोमीटर दूर कन्या शाला सुकरी जा रही छात्राओं के समूह की एक छात्रा सड़क पर बने गड्ढे में गिर गई, जिसमें बारिश का पानी भरा हुआ था। इससे छात्राओं और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया।
ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम पंचायत द्वारा केवल मुरम डालकर खानापूर्ति की जाती है, जिससे आवागमन की समस्या जस की तस बनी रहती है।
ग्राम पंचायत की प्रतिक्रिया:
जगन्नाथ भूमिया, सरपंच का कहना है-
“करीब 15 लाख की लागत से लगभग 450 मीटर सीसी सड़क स्वीकृत हो चुकी है। निर्माण कार्य शीघ्र ही प्रारंभ किया जाएगा।”













