Monday, September 21, 2026
Home National रेखा गुप्ता पर हमले के बाद सुरक्षा में बड़ा कदम, Z-श्रेणी वीआईपी...

रेखा गुप्ता पर हमले के बाद सुरक्षा में बड़ा कदम, Z-श्रेणी वीआईपी सुरक्षा मुहैया

नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर बुधवार को हुए हमले के बाद गुरुवार को उनकी पहली तस्वीर सामने आई, जिसमें दिल्ली के सातों लोकसभा सांसद उनसे मुलाकात करते हुए नजर आए। सांसदों ने सीएम से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। मुलाकात के बाद बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि रेखा गुप्ता बहादुर हैं और उनका मनोबल ऊंचा है। उन्होंने आश्वस्त किया कि आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

Read News : Takhatpur News : तखतपुर स्वास्थ्य केंद्र में बिजली गुल, मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुई डिलीवरी, वीडियो वायरल

बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने बताया कि मुख्यमंत्री का मनोबल बिल्कुल प्रभावित नहीं हुआ है और जन सुनवाई तय कार्यक्रम के अनुसार जारी रहेगी। रेखा गुप्ता अगले बुधवार को फिर से लोगों से मिलेंगी और कल से काम पर लौट आएंगी।

हमले के तुरंत बाद केंद्र सरकार ने मुख्यमंत्री को ‘Z-श्रेणी’ की वीआईपी सुरक्षा उपलब्ध कराई। उनकी सुरक्षा का जिम्मा CRPF के विशेष वीआईपी सुरक्षा ग्रुप के पास है, जो केंद्रीय गृहमंत्री और गांधी परिवार को भी सुरक्षा प्रदान करता है। सुरक्षा के लिए 22-25 सशस्त्र कमांडो चौबीसों घंटे तैनात रहेंगे। इसके अलावा, उनके आवास पर आने-जाने वालों पर नियंत्रण, सुरक्षा उपकरणों की तैनाती और सार्वजनिक कार्यक्रमों में पीएसओ के जरिए नज़दीकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।

Read News : ऑनलाइन गेमिंग में 3 साल की सजा, 1 करोड़ का जुर्माना, विधेयक लोकसभा में पास, जानिए सख्त नियम

सिविल लाइंस क्षेत्र में बुधवार सुबह आयोजित जन सुनवाई कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पर हमला हुआ था। उनके कार्यालय ने इसे “सोची-समझी साजिश” बताते हुए हत्या की कोशिश करार दिया।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here