Friday, May 1, 2026
29.8 C
Raipur

बांग्लादेश ने तीसरे वनडे में पाकिस्तान को 11 रन से हराया, सीरीज 2-1 से जीती

ढाका : बांग्लादेश ने पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे और निर्णायक वनडे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए 11 रन से जीत दर्ज कर तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर लीयह मुकाबला ढाका के शेरे बंगला नेशनल स्टेडियम में खेला गया, जहां बांग्लादेश के बल्लेबाज तंजिद हसन तमिम ने शानदार शतक लगाकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

तमिम के शतक से बना मजबूत स्कोर

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम ने 50 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 290 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया।

टीम की शुरुआत अच्छी रही और सैफ हसन (36) तथा तंजिद हसन तमिम के बीच पहले विकेट के लिए 105 रन की साझेदारी हुई। सैफ के आउट होने के बाद भी तमिम ने आक्रामक बल्लेबाजी जारी रखते हुए 107 गेंदों में 107 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 7 छक्के शामिल रहे।

मिडिल ऑर्डर में नजमुल हुसैन शांतो (27) और लिटन दास (41) ने पारी को संभाला। वहीं अंत में तौहीद हृदय ने 44 गेंद में नाबाद 48 रन बनाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।

पाकिस्तान की खराब शुरुआत

291 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने सिर्फ 17 रन पर 3 विकेट गंवा दिए।

साहिबजादा फरहान (6), माज सादाकत (6) और मोहम्मद रिजवान (4) सस्ते में पवेलियन लौट गए। इसके बाद गाजी घोरी (29) और अब्दुल समद (34) ने पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन बड़ी साझेदारी नहीं बना सके।

सलमान आगा का शतक भी नहीं बचा सका टीम को

पाकिस्तान की ओर से सलमान आगा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 98 गेंदों में 106 रन बनाए। उनकी पारी में 9 चौके और 4 छक्के शामिल थे।

उनके साथ साद मसूद (38) ने भी उपयोगी योगदान दिया और दोनों के बीच 79 रन की अहम साझेदारी हुई। कप्तान शाहीन अफरीदी ने 38 गेंद में 37 रन बनाकर मैच को रोमांचक बना दिया।

हालांकि आखिरी ओवरों में पाकिस्तान को जीत के लिए 12 रन चाहिए थे, लेकिन बांग्लादेश के गेंदबाजों ने दबाव बनाए रखा और पूरी टीम 279 रन पर ऑलआउट हो गई।

तस्किन अहमद की शानदार गेंदबाजी

बांग्लादेश की जीत में तस्किन अहमद ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 10 ओवर में 49 रन देकर 4 विकेट हासिल किए।इसके अलावा मुस्तफिजुर रहमान ने 3 विके

Share The News

Latest YouTube Videos

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Babu Khemani :  बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Babu Khemani : बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Latest YouTube Shorts

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

पाकिस्तान का गजब तमाशा! खुद के स्कूल-यूनिवर्सिटी के पते नहीं… जामिया पर बांट रहे फ़ोकट ज्ञान

नई दिल्ली : दिल्ली स्थित जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय...

IPL 2026 : गुजरात टाइटंस की दमदार जीत, RCB को 4 विकेट से हराया

अहमदाबाद :   इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में गुजरात टाइटंस...

Related Articles

Popular Categories