Sunday, September 27, 2026
Home Chhattisgarh छत्तीसगढ़ में धान खरीदी पर सियासी जुबानी जंग तेज! चरणदास महंत की...

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी पर सियासी जुबानी जंग तेज! चरणदास महंत की मांग पर अरुण साव का पलटवार

रायपुर: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का नया रिकॉर्ड बनने के बीच सियासी हलचल भी तेज हो गई है। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने विधानसभा में सरकार पर निशाना साधते हुए धान खरीदी की तारीख बढ़ाने की मांग की। उन्होंने कहा कि कृषि प्रधान राज्य में किसान अपनी फसल बेचने के लिए दर-दर भटक रहे हैं और ‘टोकन तुंहर हाथ’ ऐप व बायोमेट्रिक सर्वर फेल होने के कारण किसान हताशा में घातक कदम उठाने पर मजबूर हैं।

डिप्टी CM अरुण साव का पलटवार

वहीं, डिप्टी मुख्यमंत्री अरुण साव ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि पार्टी धान खरीदी पर भ्रम फैला रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसानों की नियमित धान खरीदी हो रही है और सरकार का उद्देश्य प्रत्येक दाना खरीदी सुनिश्चित करना है। साव ने कहा कि बीजेपी सरकार किसान हितैषी है और किसानों को ठगने वाले लोग धान खरीदी पर बयानबाजी न करें।

Read More : C.G News : धान खरीदी संकट पर गरजे नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, किसानों के लिए उठाई बड़ी मांग

नेता प्रतिपक्ष का तीखा हमला

चरणदास महंत ने विधानसभा चुनाव में मोदी की गारंटी का ढिंढोरा पीटने वाली भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि किसान अपनी उपज का उचित मूल्य और सम्मान पाने में असफल हैं। उन्होंने कोरबा और बागबाहरा जैसे क्षेत्रों में किसानों के आत्महत्या के प्रयासों का हवाला देते हुए सरकार की नाकामी की ओर ध्यान दिलाया।

धान खरीदी प्रक्रिया में तकनीकी समस्याएँ

कांग्रेस ने बताया कि किसानों को टोकन जारी करने और धान बेचने में तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ‘टोकन तुंहर हाथ’ ऐप और बायोमेट्रिक सर्वर में गड़बड़ी के कारण हजारों किसान अपनी फसल बेचने के लिए लंबा इंतजार कर रहे हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here