Friday, March 27, 2026
29.2 C
Raipur

CG Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ा कोरोना संक्रमण: रायपुर में मिले दो नए मरीज

CG Corona Update : रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामलों में इज़ाफा देखा जा रहा है। राजधानी रायपुर में तीन दिन के अंतराल के बाद दो नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है, जिससे जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 4 हो गई है। वहीं, पूरे राज्य में कुल सक्रिय मामलों की संख्या अब 5 हो चुकी है।

CG Corona Update : स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आज जिन दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, उनमें एक 74 वर्षीय पुरुष और एक 42 वर्षीय महिला शामिल हैं। पुरुष मरीज रायपुर के टाटीबंद क्षेत्र का निवासी है, जबकि महिला प्रेम नगर, मोवा इलाके की रहने वाली है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि दोनों संक्रमितों की कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है, जिससे संक्रमण के स्थानीय स्तर पर फैलने की आशंका बढ़ गई है।

CG Corona Update : जानकारी के अनुसार, पुरुष मरीज की पहचान एम्स रायपुर की कोरोना ओपीडी में हुई है। वहीं, महिला संक्रमित राज्य के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल, डॉ. भीमराव अंबेडकर मेमोरियल हॉस्पिटल (मेकाहारा) में कार्यरत एक नर्स है। अस्पतालों में संक्रमण की उपस्थिति से स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा और सतर्कता की जरूरत एक बार फिर से बढ़ गई है।

CG Corona Update : स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचें, मास्क का उपयोग करें और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। साथ ही यदि किसी में कोरोना के शुरुआती लक्षण नजर आएं, तो तुरंत परीक्षण कराएं और डॉक्टर से परामर्श लें। कोरोना संक्रमण की रफ्तार भले ही धीमी हो, लेकिन पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। ऐसे में सतर्कता ही सुरक्षा है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Crime News: दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने डेढ़ साल के मासूम की छीन ली जिंदगी...

Crime News: दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने डेढ़ साल के मासूम की छीन ली जिंदगी...

Raipur ICAI Arohan 2026: Bank Audit  पर दो दिवसीय मेगा इवेंट,क्या बोले...मंत्री Guru Khushwant Saheb

Raipur ICAI Arohan 2026: Bank Audit पर दो दिवसीय मेगा इवेंट,क्या बोले...मंत्री Guru Khushwant Saheb

Jaggi murder case: जग्गी हत्याकांड केस रिओपन, 2 CSP, थाना प्रभारी समेत अन्य को हुई थी सजा..

Jaggi murder case: जग्गी हत्याकांड केस रिओपन, 2 CSP, थाना प्रभारी समेत अन्य को हुई थी सजा..

US Israel Iran War: America – Israel – Iran जंग, India की तेल-गैस सप्लाई पर कितना खतरा?

US Israel Iran War: America – Israel – Iran जंग, India की तेल-गैस सप्लाई पर कितना खतरा?

Gold-Silver price crash: Iran युद्ध के बीच Silver 15,000 और Gold 8,000 रुपये सस्ता

Gold-Silver price crash: Iran युद्ध के बीच Silver 15,000 और Gold 8,000 रुपये सस्ता

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Latest YouTube Shorts

पद की गरिमा पर सवाल: IG Ratan Lal Dangi सस्पेंड

पद की गरिमा पर सवाल: IG Ratan Lal Dangi सस्पेंड

MBBS छोड़ कला को चुनाबनीं ‘रंगोली क्वीन’ शिखा शर्मा

MBBS छोड़ कला को चुनाबनीं ‘रंगोली क्वीन’ शिखा शर्मा

देखिए इस प्यारी बच्ची का दिव्य दुर्गा अवतार

देखिए इस प्यारी बच्ची का दिव्य दुर्गा अवतार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories