Thursday, August 20, 2026
Home Madhya Pradesh MP News : रात के अंधेरे में महिला के घर पहुंचा युवक,...

MP News : रात के अंधेरे में महिला के घर पहुंचा युवक, बवाल के बाद पुलिस ने किया हस्तक्षेप

nishanebaaz.com
nishanebaaz.com

MP News : शाजापुर, मध्यप्रदेश | शाजापुर जिले के लालघाटी थाना क्षेत्र अंतर्गत काशी नगर में सोमवार देर रात एक महिला के घर एक विशेष समुदाय के युवक के बार-बार आने-जाने को लेकर स्थानीय रहवासियों में आक्रोश भड़क उठा। देर रात 11 से 12 बजे के बीच जब युवक फिर से महिला के किराए के मकान पर पहुंचा, तब मोहल्ले के लोगों और हिंदू संगठनों ने इसका जोरदार विरोध किया और मौके पर हंगामा शुरू हो गया।

स्थिति बिगड़ते देख सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन महिला ने पुलिस को अपने घर में प्रवेश नहीं करने दिया, जिससे कार्रवाई में देरी हुई। साथ ही महिला पुलिस की अनुपस्थिति के चलते प्रशासन को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।

पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया, महिला को भी थाने लाया गया
घटनास्थल पर पहुंचे लालघाटी थाना प्रभारी अर्जुन सिंह के अनुसार, युवक की पहचान मुगलपुरा निवासी ‘अमन’ के रूप में हुई है, जो अक्सर महिला के घर आता-जाता था। सोमवार रात भी जब वह महिला के घर पहुंचा, तो मोहल्ले में यह बात फैल गई और भारी संख्या में स्थानीय लोग तथा हिंदू संगठन के कार्यकर्ता महिला के घर के बाहर इकट्ठा हो गए।

विरोध बढ़ता देख पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया और महिला को भी थाने बुलाया गया। क्षेत्रवासियों ने सामूहिक रूप से ज्ञापन सौंपते हुए प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

थाना प्रभारी का बयान:
लालघाटी थाना प्रभारी अर्जुन सिंह ने बताया कि “मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जांच की जा रही है। कानून के अनुसार उचित कार्रवाई की जाएगी। महिला पुलिस को भी मौके पर भेजा गया है।”

क्षेत्र में तनाव, लेकिन स्थिति नियंत्रण में
विरोध और हंगामे के बाद कुछ देर के लिए क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया, हालांकि पुलिस की तत्परता से स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया है। फिलहाल दोनों पक्षों से पूछताछ जारी है और पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है।

Share The News
Previous articlepolice promotion news: ASI से SI प्रमोशन: PHQ ने जारी की योग्यता सूची, देखिये 68 पुलिसकर्मियों की सूची
Next articleMP News : SDM के खिलाफ वकीलों का मोर्चा, लगाया भ्रष्टाचार और पक्षपात का आरोप
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here