blackmailing News : धरमपुरी विधायक ब्लैकमेलिंग के शिकार, प्रशासनिक कार्रवाई ना होने पर जताई नाराज़गी

0
238

blackmailing News : धार : धरमपुरी विधायक कालू सिंह ठाकुर ब्लैकमेलिंग के शिकार, प्रशासनिक कार्रवाई ना होने पर जताई नाराज़गी,धामनोद पुलिस ने आरोपी दीपिका ठाकुर और उसके पति कासीफ खान के खिलाफ ब्लैकमेलिंग को लेकर प्रकरण किया दर्ज…

 

 

blackmailing News : धार जिले की धरमपुरी विधानसभा सीट से आदिवासी भा.ज.पा विधायक कालू सिंह ठाकुर एक गंभीर विवाद के बीच घिरते नजर आ रहे हैं। उनका आरोप है कि उनकी ही विधानसभा क्षेत्र की महिला दीपिका ठाकुर और उसका पति कासीफ खान ब्लैकमेलिंग कर रहे हैं। विधायक कालू सिंह ठाकुर ने इस संबंध में प्रशासन को शिकायत भी दी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने की बात सामने आई है।

 

blackmailing News : सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि विधायक कालू सिंह ठाकुर ने मीडिया से बात करते हुए खुद कहा कि वे अपनी ही सरकार में असुरक्षित और असहाय महसूस कर रहे हैं। प्रशासन और पुलिस द्वारा कथित तौर पर कार्रवाई न होने के कारण वे बेहद नाराज़ व निराश दिखे। विधायक के अनुसार मामला बीते दिनों जिला प्रशासन और पुलिस को सौंपा गया था, लेकिन इसके बावजूद संबंधित महिला और युवक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसी के चलते विधायक अब मीडिया का सहारा ले रहे हैं ताकि उनकी बात सरकार और पुलिस तक मजबूती से पहुंच सके।

blackmailing News : मीडिया से चर्चा के दौरान विधायक कालू सिंह ठाकुर ने बताया कि उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भी इस मुद्दे पर बात की है और उनसे हस्तक्षेप की उम्मीद जताई है। मीडिया में मामला आने के बाद में धार जिले की धामनोद पुलिस ने धरमपुरी विधायक कालू सिंह ठाकुर की शिकायत पर आरोपी दीपिका ठाकुर और कासिफ खान के खिलाफ ब्लैकमेलिंग और धमकाने को लेकर प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई शुरू करदी हैं…

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here