M.P Crime : इंदौर में नाबालिग का अपहरण कर गलत हरकत की कोशिश, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

0
155

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में नाबालिग बालक के अपहरण और उसके साथ गलत हरकत की कोशिश का मामला सामने आया है। घटना लसूड़िया थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।पीड़ित परिवार की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पड़ोसी युवक पर लगा गंभीर आरोप

पुलिस के अनुसार नाबालिग बालक अपने घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान शिप्रा क्षेत्र से आया एक युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया।आरोप है कि युवक ने बालक के साथ गलत हरकत करने की कोशिश की।

Read More : M.P Crime : इंदौर में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई! ब्राउन शुगर के साथ महिला-पुरुष गिरफ्तार

परिजनों को बताई घटना

बताया जा रहा है कि घटना के बाद बालक ने पूरी बात अपने परिजनों को बताई। इसके बाद परिजन तुरंत लसूड़िया थाने पहुंचे और पुलिस को शिकायत दर्ज कराईशिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी।

आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मामले की जानकारी देते हुए एडिशनल डीसीपी ने बताया कि नाबालिग बालक के अपहरण और गलत हरकत की कोशिश के मामले में आरोपी युवक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया हैफिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की आगे की जांच जारी है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here