Monday, May 18, 2026
31.7 C
Raipur

Jagdeep Dhankhar : धनखड़ ने छोड़ा उपराष्ट्रपति पद, विदाई से भी किया किनारा, उठे सियासी सवाल

Jagdeep Dhankhar : नई दिल्ली। देश के 14वें उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आज अचानक अपने पद से इस्तीफा देकर राजनीतिक हलकों में गहरी हलचल मचा दी है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनका इस्तीफा तत्काल स्वीकार कर लिया है और आगे की प्रक्रिया के लिए पत्र गृह मंत्रालय को भेज दिया गया है। चौंकाने वाली बात यह है कि धनखड़ ने अपने विदाई समारोह में शामिल न होने और कोई भाषण न देने का निर्णय लिया है। आज सुबह संसद में भी धनखड़ उपस्थित नहीं हुए। राज्यसभा की कार्यवाही सुबह 11 बजे जेडीयू सांसद हरिवंश ने शुरू की, जिसके बाद पीठासीन अधिकारी घनश्याम तिवाड़ी ने सदन को राष्ट्रपति द्वारा इस्तीफा मंजूर किए जाने की जानकारी दी।

Read More : Indore News : गड्ढों में बैठकर कांग्रेस ने गाया रघुपति राघव – इंदौर में अनोखे अंदाज़ में किया नगर निगम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, देखें वीडियो

स्वास्थ्य कारण या राजनीतिक दबाव? उपराष्ट्रपति के इस्तीफे के पीछे आधिकारिक तौर पर स्वास्थ्य कारणों का हवाला दिया गया है, लेकिन विपक्ष और राजनीतिक विश्लेषकों को यह तर्क गले नहीं उतर रहा। विपक्षी नेताओं ने उनके अचानक इस्तीफे पर गंभीर सवाल उठाए हैं। यह जगजाहिर है कि संसद में विपक्ष के साथ उनका टकरावपूर्ण रवैया रहा है, जहां विपक्ष उन्हें ‘तानाशाह’, ‘हेडमास्टर’ और ‘सरकार का प्रवक्ता’ जैसे संबोधनों से नवाज चुका है।

कांग्रेस नेता और राज्यसभा के मुख्य सचेतक जयराम रमेश ने बताया कि इस्तीफे से कुछ घंटे पहले तक धनखड़ सामान्य रूप से सांसदों से मुलाकात कर रहे थे। उन्होंने शाम 5 बजे तक कई सांसदों से भेंट की, और 7:30 बजे फोन पर बातचीत में भी उन्होंने कुछ असामान्य नहीं जताया। रमेश ने सोशल मीडिया पर लिखा, “स्वास्थ्य महत्वपूर्ण है, लेकिन इस अचानक और अप्रत्याशित इस्तीफे के पीछे कुछ और भी है।”

हालिया गतिविधियाँ और विदाई से पहले का घटनाक्रम इस्तीफे से ठीक पहले, 20 जुलाई को पत्नी सुरेश धनखड़ के जन्मदिन के मौके पर उपराष्ट्रपति ने अपने सरकारी आवास पर पत्रकारों को आमंत्रित कर एक निजी पार्टी दी थी। इससे पहले उन्होंने वृंदावन में एक भागवत कथा भी आयोजित करवाई थी, हालांकि कथावाचक से किए वादे के बावजूद वे स्वयं वृंदावन नहीं जा सके थे। जनवरी 2025 में वे नए उपराष्ट्रपति भवन में स्थानांतरित हुए थे, जो संसद भवन के बाद सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट का सबसे अहम निर्माण है। इस गृह प्रवेश को पूरी तरह निजी और शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न किया गया था।

एक विवादित कार्यकाल जगदीप धनखड़ पहले ऐसे उपराष्ट्रपति रहे जिनके खिलाफ दिसंबर 2024 में विपक्ष ने महाभियोग प्रस्ताव लाया था, हालांकि तकनीकी आधार पर यह प्रस्ताव खारिज हो गया। विपक्ष लंबे समय से उन पर सत्ता पक्ष का पक्षपातपूर्ण समर्थन करने और विपक्षी सांसदों की आवाज दबाने का आरोप लगाता रहा है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि धनखड़ का इस्तीफा केवल स्वास्थ्य कारणों तक सीमित नहीं है। इसे मौजूदा सत्तारूढ़ दल की रणनीति, आंतरिक दबाव या भविष्य की राजनीतिक योजनाओं से भी जोड़कर देखा जा रहा है। 74 वर्षीय जगदीप धनखड़ का कार्यकाल 10 अगस्त 2027 तक था, लेकिन उन्होंने इससे दो साल पहले ही पद छोड़ने का फैसला किया है। अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि उनकी जगह अगला उपराष्ट्रपति कौन होगा और क्या यह इस्तीफा किसी बड़े राजनीतिक फेरबदल की भूमिका बना रहा है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

Brij Mohan Agrawal ने नायब तहसीलदार को लगाई जमकर फटकार...

Brij Mohan Agrawal ने नायब तहसीलदार को लगाई जमकर फटकार...

पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावटv

सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावटv

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

48 घंटे में महंगाई के 3 बड़े झटके दूध, CNG और पेट्रोल डीजल महंगे

48 घंटे में महंगाई के 3 बड़े झटके दूध, CNG और पेट्रोल डीजल महंगे

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Mahakal Bhasma Aarti Ujjain : महाकाल मंदिर में गूंजा “हर-हर महादेव”, ब्रह्म मुहूर्त में हुई दिव्य भस्म आरती

Mahakal Bhasma Aarti Ujjain : विश्वप्रसिद्ध महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर...

Global Health Emergency: अफ्रीका में ईबोला का हाहाकार! WHO ने घोषित की Global Health Emergency, नए स्ट्रेन ने बढ़ाई चिंता

नई दिल्ली: विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने डेमोक्रेटिक रिपब्लिक...

Related Articles

Popular Categories