HomeChhattisgarhRaipur News: कांग्रेस पार्षद के खिलाफ जोन कमिश्नर ने कराई FIR: सफाई...

Raipur News: कांग्रेस पार्षद के खिलाफ जोन कमिश्नर ने कराई FIR: सफाई कर्मचारियों के भुगतान को लेकर फोन पर गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप

Date:

Related stories

Raipur News:देशभर के 65 डिजाइनर पहुंचे राजधानी, “रिवाज़” प्रदर्शनी का उदघाटन

Raipur News:रायपुर। राजधानी रायपुर के सायाजी होटल में तीन...

Raipur News: श्री राधा सखी मंडल का सावन तीज उत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न

Raipur News: रायपुर। राजधानी रायपुर के मालवीय रोड स्थित...

Pharasgaon News: मदर टेरेसा स्कूल बोरगांव में बच्चों ने निकाली भव्य तिरंगा रैली

Pharasgaon News: रामकुमार भारद्वाज /फरसगांव :- ब्लॉक के मदर...

Raipur News: रायपुर। रायपुर नगर निगम की जोन-8 कमिश्नर राजेश्वरी पटेल की शिकायत पर कांग्रेस पार्षद संदीप साहू के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। पार्षद पर फोन पर गाली-गलौज करने और जान से मारने सहित देख लेने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है। सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Raipur News: पार्षद के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने नगर निगम के बड़ी संख्या में अधिकारी और कर्मचारी भी थाने पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि विवाद सफाई कर्मचारियों के भुगतान को लेकर हुआ।

Raipur News: कर्मचारियों के भुगतान को लेकर हुआ विवाद

Raipur News: जोन कमिश्नर राजेश्वरी पटेल की शिकायत के मुताबिक, घटना 11 अगस्त की सुबह करीब 11:50 बजे की है। उस समय वह नगर निगम मुख्यालय के सभाकक्ष में विज्ञापन संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम में मौजूद थीं। इसी दौरान उनके मोबाइल पर पार्षद संदीप साहू के नंबर से फोन आया।

Raipur News: शिकायत के अनुसार, पार्षद ने अपने वार्ड में सफाई ठेकेदार के कर्मचारियों के भुगतान को लेकर जानकारी मांगी। जोन कमिश्नर ने उन्हें बताया कि कर्मचारियों का भुगतान उनकी वास्तविक उपस्थिति के आधार पर किया जाएगा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। जोन कमिश्नर का आरोप है कि बातचीत के दौरान पार्षद ने उनके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने तथा देख लेने की धमकी दी।

Raipur News: मुझे और बच्चों को खतरा- जोन कमिश्नर

Raipur News: पुलिस को दिए आवेदन में जोन कमिश्नर ने बताया कि घटना के बाद वह मानसिक रूप से परेशान हैं। उन्होंने अपने साथ-साथ अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई है। उन्होंने पुलिस से मामले में आरोपी पार्षद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

Raipur News: वीर सावरकर नगर वार्ड से पार्षद हैं संदीप साहू

Raipur News: संदीप साहू रायपुर नगर निगम के वीर सावरकर नगर वार्ड से कांग्रेस पार्षद हैं। वह पूर्व में रायपुर नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। फिलहाल पुलिस ने जोन कमिश्नर की शिकायत के आधार पर FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here