HomeChhattisgarhMBBS Intern Doctors: MBBS इंटर्न डॉक्टरों का पैदल मार्च: स्टाइपेंड 30 हजार...

MBBS Intern Doctors: MBBS इंटर्न डॉक्टरों का पैदल मार्च: स्टाइपेंड 30 हजार करने की मांग को लेकर प्रदर्शन जारी

Date:

Related stories

Raipur News:देशभर के 65 डिजाइनर पहुंचे राजधानी, “रिवाज़” प्रदर्शनी का उदघाटन

Raipur News:रायपुर। राजधानी रायपुर के सायाजी होटल में तीन...

Raipur News: श्री राधा सखी मंडल का सावन तीज उत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न

Raipur News: रायपुर। राजधानी रायपुर के मालवीय रोड स्थित...

Pharasgaon News: मदर टेरेसा स्कूल बोरगांव में बच्चों ने निकाली भव्य तिरंगा रैली

Pharasgaon News: रामकुमार भारद्वाज /फरसगांव :- ब्लॉक के मदर...

MBBS Intern Doctors: रायपुर। MBBS इंटर्न डॉक्टरों ने स्टाइपेंड में बढ़ोतरी की मांग को लेकर गुरुवार को रायपुर में शांतिपूर्ण पैदल मार्च निकाला। मेकाहारा अस्पताल से मुख्यमंत्री निवास तक प्रस्तावित इस मार्च में बड़ी संख्या में इंटर्न डॉक्टर शामिल हुए। डॉक्टरों ने सरकार से वर्तमान स्टाइपेंड बढ़ाकर 30 हजार रुपए प्रतिमाह करने की मांग की।

MBBS Intern Doctors: इंटर्न डॉक्टरों के मुताबिक, फिलहाल उन्हें करीब 15,900 रुपए प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जा रहा है। उनका कहना है कि इंटर्नशिप के दौरान वे अस्पताल में मरीजों की देखभाल, इमरजेंसी सेवाओं और स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्यों में जिम्मेदारी निभाते हैं। बढ़ती महंगाई और काम के दबाव को देखते हुए वे सम्मानजनक स्टाइपेंड की मांग कर रहे हैं।

MBBS Intern Doctors: बैठक को लेकर इंटर्न डॉक्टरों में नाराजगी

MBBS Intern Doctors: इंटर्न डॉक्टरों का कहना है कि गुरुवार दोपहर 12 बजे CME की ओर से विभिन्न मेडिकल कॉलेजों के इंटर्न प्रतिनिधियों को बैठक के लिए बुलाया गया था। प्रतिनिधियों को उम्मीद थी कि बैठक में स्टाइपेंड बढ़ाने समेत उनकी समस्याओं पर सकारात्मक चर्चा होगी।

MBBS Intern Doctors: हालांकि, इंटर्न प्रतिनिधियों के अनुसार बैठक में उनकी मांगों पर समाधान की दिशा में चर्चा करने के बजाय फीस और कॉलेज के बजट को लेकर सवाल किए गए। प्रतिनिधियों का आरोप है कि बैठक के दौरान हॉस्टल बजट और फीस से संबंधित बातों के जरिए उन पर दबाव बनाने की कोशिश की गई।

MBBS Intern Doctors: इंटर्न डॉक्टरों ने कहा कि वे किसी कॉलेज की सुविधा बंद करने या छात्रों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालने की मांग नहीं कर रहे हैं। उनका कहना है कि सरकार अपने बजट और नीतिगत स्तर पर ऐसा समाधान निकाले, जिससे इंटर्न डॉक्टरों को उनके काम, जिम्मेदारियों और मौजूदा महंगाई के अनुरूप स्टाइपेंड मिल सके।

सरकार के सामने रखी चार प्रमुख मांगें

इंटर्न डॉक्टरों ने सरकार से वर्तमान 15,900 रुपए के स्टाइपेंड को बढ़ाकर 30 हजार रुपए प्रतिमाह करने की मांग की है। इसके अलावा उन्होंने अपनी समस्याओं पर दबाव बनाने के बजाय सकारात्मक संवाद करने की अपील की है।

डॉक्टरों की अन्य मांगों में सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों में इंटर्न डॉक्टरों के लिए सुरक्षित और सम्मानजनक कार्य वातावरण सुनिश्चित करना तथा उनकी मांगों पर जल्द निर्णय लेना शामिल है।

MBBS Intern Doctors: मरीजों की सेवा जारी रखने का दावा

MBBS Intern Doctors: इंटर्न डॉक्टरों ने कहा कि वे मरीजों की सेवा से पीछे नहीं हटेंगे। उनका कहना है कि अपनी मांगों और अधिकारों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से आवाज उठाना उनका लोकतांत्रिक अधिकार है।

MBBS Intern Doctors: डॉक्टरों के मुताबिक, उनका आंदोलन किसी व्यक्ति या संस्था के खिलाफ नहीं है। उनकी मांग सम्मानजनक स्टाइपेंड, बेहतर कार्य वातावरण और MBBS इंटर्न डॉक्टरों के भविष्य से जुड़ी है। उन्होंने कहा कि वे शांतिपूर्ण और एकजुट तरीके से अपनी मांगों को सरकार तक पहुंचाते रहेंगे।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here