Indore News : गड्ढों में बैठकर कांग्रेस ने गाया रघुपति राघव – इंदौर में अनोखे अंदाज़ में किया नगर निगम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, देखें वीडियो

इंदौर। Indore News : शहर में जगह-जगह सड़कों पर गड्ढों और भरे पानी से परेशान होकर इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को अनोखे अंदाज़ में विरोध जताया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुद गड्ढों में बैठकर भजन गाए और भाजपा शासित नगर निगम पर तंज कसा।

 Indore News : प्रदर्शनकारियों ने गड्ढों में भाजपा का झंडा लगाकर कहा – “यही है भाजपा का असली विकास मॉडल”। इस मौके पर ‘रघुपति राघव राजा राम, भाजपा परिषद और निगम अधिकारियों को सद्बुद्धि दे भगवान’ जैसे भजनों के माध्यम से महापौर और नगर निगम को नींद से जगाने की अपील की गई।

शहर कांग्रेस कमेटी का कहना है कि बारिश में जगह-जगह गड्ढे जानलेवा साबित हो रहे हैं, लेकिन नगर निगम की नींद नहीं टूट रही। भजन के जरिए कांग्रेस ने इसे ‘कुंभकरणी नींद’ बताया और अधिकारियों को उनकी ज़िम्मेदारी याद दिलाई।

यह विरोध प्रदर्शन शहरभर में चर्चा का विषय बना रहा और राह चलते लोग भी इस अनोखी शैली में कांग्रेस के विरोध को देखते रहे। कांग्रेस ने चेताया कि यदि जल्द मरम्मत कार्य शुरू नहीं हुआ तो और उग्र आंदोलन किए जाएंगे।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Raipur Crime: शादी का झांसा देकर 9.50 लाख की ठगी, उड़ीसा के 3 आरोपी गिरफ्तार

Raipur Crime: रायपुर: रायपुर में शादी का झांसा देकर...

Related Articles

Popular Categories