MP News : सीमा सुरक्षा बल अकादमी टेकनपुर में 46वीं अंतर सीमांत एथलेटिक्स स्पर्धा का भव्य शुभारंभ

VIKASH KHALKHO
nishaanebaz.com

MP News : संदीप शर्मा/ग्वालियर | डबरा | टेकनपुर: सीमा सुरक्षा बल (BSF) अकादमी टेकनपुर में सोमवार को 46वीं अंतर सीमांत एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2025 का रंगारंग शुभारंभ हुआ। इस आयोजन का उद्घाटन बीएसएफ अकादमी के निदेशक, एडीजी डॉ. शमशेर सिंह ने किया। उद्घाटन के अवसर पर गुब्बारे छोड़कर प्रतियोगिता की औपचारिक शुरुआत की गई।

इस बार की स्पर्धा में बीएसएफ के विभिन्न सीमांत मुख्यालयों से आई 11 टीमों के कुल 355 जवान और खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। आयोजन का उद्देश्य न केवल सीमावर्ती क्षेत्रों में तैनात जवानों की शारीरिक क्षमता को प्रतिस्पर्धात्मक स्तर तक विकसित करना है, बल्कि उनकी रोजमर्रा की दिनचर्या की एकरसता को तोड़ना और उनमें गर्व व उपलब्धि की भावना का संचार करना भी है।

WhatsApp Image 2025-07-22 at 9.02.24 PM
WhatsApp Image 2025-07-22 at 9.02.24 PM

ओलंपिक और फायर गेम्स की तैयारियों पर भी ज़ोर
निदेशक डॉ. शमशेर सिंह ने बताया कि वर्ष 2029 में भारत में पुलिस और फायर गेम्स का आयोजन किया जाएगा और 2036 में ओलंपिक खेलों को भारत में कराने के प्रयास तेज़ी से जारी हैं। उन्होंने कहा कि इन वैश्विक आयोजनों में अधिक से अधिक पदक लाने की दिशा में बीएसएफ अपने खिलाड़ियों को अभी से तैयार कर रही है।

प्रतियोगिता में दिखा खिलाड़ियों का जोश
उद्घाटन दिवस पर आयोजित 800 मीटर और 100 मीटर दौड़ में कड़ा मुकाबला देखने को मिला।

  • 800 मीटर दौड़: प्रथम स्थान आरक्षक अजय कुमार (उत्तर बंगाल सीमांत)

  • 100 मीटर दौड़: प्रथम स्थान आरक्षक आर. हिमालय चंद्रकांत (कश्मीर मुख्यालय)

मुख्य अतिथि डॉ. शमशेर सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को पदक और शुभकामनाएँ प्रदान कीं। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं न केवल शरीर को मजबूत बनाती हैं, बल्कि मनोबल और अनुशासन को भी बढ़ाती हैं।

इस अवसर पर बीएसएफ के अन्य वरिष्ठ अधिकारी, आयोजन समिति के सदस्य एसटीसी के हर्षवर्धन, आईजी मनोज यादव सहित कई अधिकारीगण उपस्थित रहे। यह एथलेटिक्स स्पर्धा आगामी 26 जुलाई तक चलेगी।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *