Brown Sugar Supplier : पलासिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ₹1 लाख की ब्राउन शुगर के साथ सप्लायर शुभम बोरासी गिरफ्तार

0
104

Brown Sugar Supplier : इंदौर। इंदौर की पलासिया थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की सप्लाई के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शुभम बोरासी पिता मुकेश बोरासी, निवासी परिवार टोली को पकड़ा है।

शुभम बोरासी
शुभम बोरासी

थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह रघुवंशी ने बताया कि आरोपी शुभम बोरासी के कब्जे से लगभग 8.13 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर बरामद की गई है, जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग एक लाख रुपये बताई जा रही है।

दरअसल, पलासिया पुलिस कुछ दिनों से शुभम बोरासी की तलाश में थी। इससे पहले 19 नवंबर को इसी थाना क्षेत्र से आरोपी आदित्य बोरासी को 12 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में आदित्य ने खुलासा किया था कि उसे यह ब्राउन शुगर शुभम बोरासी द्वारा सप्लाई की जाती थी। इसी सूचना के आधार पर पुलिस शुभम की लगातार खोज कर रही थी।

Brown Sugar Supplier : बीती रात चेकिंग के दौरान पुलिस टीम को एक युवक संदिग्ध हालत में दिखाई दिया। रोककर पूछताछ करने पर उसने अपना नाम शुभम बोरासी बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से अवैध ब्राउन शुगर मिली, जिसके बाद उसे तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया।

पलासिया पुलिस के अनुसार, आरोपी शुभम बोरासी के खिलाफ पहले भी कई अपराध दर्ज हैं और वह लंबे समय से क्षेत्र में ब्राउन शुगर की सप्लाई कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है और अब उससे इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और सप्लायरों के बारे में गहन पूछताछ की जा रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here