Servant Theft : नौकर ने मालकिन का ₹7 लाख का कीमती ब्रेसलेट चुराया, पुलिस ने दलाल सहित तीन को पकड़ा

0
158

Servant Theft : इंदौर। इंदौर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र में चोरी की एक बड़ी वारदात का पुलिस ने खुलासा किया है। वाक रोड पर रहने वाली आती सांगली पति राजेश सांगली के घर से उनके नौकर ने कीमती ब्रेसलेट चुरा लिया था। पुलिस ने इस मामले में नौकर सहित चोरी का माल बेचने वाले दो अन्य दलालों को गिरफ्तार किया है।

भंवरकुआं थाना प्रभारी राजकुमार यादव ने बताया कि आती सांगली के घर पर पिछले तीन-चार वर्षों से काम कर रहे नौकर ने मौका पाकर मालकिन का ब्रेसलेट चुरा लिया। ब्रेसलेट पर विशेष प्रकार की पॉलिश और लिखाई थी, जिसके कारण उसकी पहचान आसानी से हो सकती थी।

Servant Theft : मालकिन को घर से ब्रेसलेट गायब होने पर शक सीधे नौकर पर गया। सख्ती से पूछताछ करने पर नौकर ने चोरी करना स्वीकार कर लिया। उसने खुलासा किया कि ब्रेसलेट को बेचने के लिए उसने दलाल राहुल बाबेल से संपर्क किया था। राहुल बाबेल ने आगे ब्रेसलेट को बेचने के लिए अपने जानकार बिलीव रघुवंशी तक पहुंचाया, ताकि इसे गुप्त तरीके से बेचकर मोटी रकम हासिल की जा सके।

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी नौकर, दलाल राहुल बाबेल और बिलीव रघुवंशी तीनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, चोरी किए गए ब्रेसलेट की कीमत करीब सात लाख रुपये बताई जा रही है।

Servant Theft : पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि नौकर लंबे समय से परिवार के भरोसे का फायदा उठा रहा था, लेकिन उसकी नीयत खराब हो गई। चोरी के बाद वह पकड़े जाने के डर से घर से भागने की फिराक में था, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस ने चोरी गया ब्रेसलेट बरामद कर लिया है। सभी आरोपियों के खिलाफ विधिवत प्रकरण दर्ज कर उनके नेटवर्क और अन्य वारदातों को लेकर पूछताछ जारी है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here