Surajpur News : सूरजपुर। जिले में एकतरफा प्रेम प्रसंग के चलते नाबालिग लड़की पर युवक ने चाकू से हमला कर खुद जहर पी लिया। घटना भटगांव थाना क्षेत्र की है।
Surajpur News : हमले में लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई। हमले के बाद युवक चाकू लहराते हुए मौके से भागा, जिसके बाद उसने जहर का सेवन कर लिया। आनन-फानन में दोनों को अंबिकापुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।











