Wednesday, August 26, 2026
Home Chhattisgarh CG NEWS: टोकन नहीं कटने से परेसान किसान ने ब्लेड से काटा...

CG NEWS: टोकन नहीं कटने से परेसान किसान ने ब्लेड से काटा खुद का गला, हालत नाजुक, किसान कांग्रेस के प्रदेश सचिव संजय सिन्हा ने कही ये बात

CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS: राजेन्द्र सिन्हा / महासमुंद : पिथौरा:- किसान कांग्रेस के प्रदेश सचिव संजय सिन्हा ने अपने विज्ञप्ति के माध्यम से कहा कि धान खरीदी में लिमिट कम करने का गम्भीर आरोप भाजपा सरकार पर लागाया, किसान नेता संजय सिन्हा ने छत्तीसगढ में हो रहे धान खरीदी के लचर व्यवस्था एवं खरीद प्रणाली को लेकर प्रदेश की भाजपा की साय सरकार पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाया इसी चक्कर मे टोकन नही कटने के कारण आज किसान मनबोध गाड़ा उम्र(65)साल ग्राम बोडरीदादर सेनभाटा ने परेसान होकर आत्महत्या करने के प्रयास में अपना गला ब्लेट से काट कर लहुलुहान हो गया तथा घायल अवस्था मे उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागबाहरा 112 के माध्यम से रवाना किया गया।

CG NEWS: पीड़ित किसान की इस्तिथि नाजुक बताई जा रही है किसान तीन से चार दिनों से टोकन काटने के लिए चॉइस सेंटर का चक्कर काट रहा था किसान का टोटल 1एकड़ 40 डिसमिल जमीन है किसान नेता सिन्हा ने आघे अपने विज्ञप्ति में कहा कि छत्तीसगढ़ में धान खरीदी लगभग 20 दिन से भी अधिक समय बीत चुके हैं।किंतु सरकार की गलत नीतियों के कारण खरीद केंद्र में लिमिट बहुत ही कम होने के कारण किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।तेईस के चुनाव में प्रदेश की साय सरकार प्रदेश के किसानों से जो वायदे किए थे उससे पिछे भाग रही है। किसान आज अपने आप को ठगा सा महसूस कर रही है पूर्वर्ती भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार को याद कर रही है।

CG NEWS: किसान कांग्रेस नेता संजय सिन्हा ने आघे अपने विज्ञप्ति में कहा कि इस बार किसानों को धान बेचने के लिए टोकन काटने को जूझना पड़ रहा है तुंहर एप सिमित समय के लिये खुलता हैं और चंद मिनटों में ही बंद हो जाता है, दरअशल सुबह निर्धारित समय मे कुछ देर के लिये ही एप खुलता है इस समय सभी किसान टोकन के लिए प्रयाश करते हैं,इसमे कुछ ही किसान सफल हो पाते और बमुश्किल दो से चार मिनट में एप बन्द हो जाता है यही वजह है कि ज्यादातर किसान चॉइस सेंटर में जाकर टोकन के लिए लाइन लगाने को मजबूर हैं।

CG NEWS: पूरे प्रदेश में यही तसवीर साफ नजर आ रही है इसका जीता जागता उदाहरण मनबोध गाड़ा बोड़रीदादर सेनभाटा का किसान है व पूर्व की कांग्रेस की भूपेश बघेल की सरकार में कोई किसान परेशान नही थे जबकि अभी वर्तमान भाजपा की साय सरकार से पूरे प्रदेश के किसान परेशान हैं तथा सिन्हा मीडिया के माध्यम से तुरन्त घायल किसान को मदद के लिए शाशन प्राशाशन से 2 लाख की मांग किया है!

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here