CG NEWS : कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने किया धान उपार्जन केंद्र बिरकोनी, आछोला, तुमगांव, भोरिंग एवं जोबा का औचक निरीक्षण

CG NEWS : राजेन्द्र सिन्हा / महासमुंद: राज्य शासन के मंशानुरूप जिले में धान खरीदी कार्य की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने आज बिरकोनी, आछोला, तुमगांव, भोरिंग और जोबा उपार्जन केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने खरीदी प्रक्रिया, तौल व्यवस्था, बारदाना उपलब्धता, गुणवत्ता परीक्षण, किसानों की सुविधा तथा सुरक्षा प्रबंधन का बारीकी से जायज़ा लिया।

CG NEWS : कलेक्टर श्री लंगेह ने उपार्जन केंद्रों में मौजूद किसानों से चर्चा कर उनकी समस्याएँ सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी किसान को अनावश्यक देरी या परेशानियों का सामना न करना पड़े, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। इस दौरान उन्होंने तौल कांटे एवं स्टैक यार्ड की व्यवस्था का निरीक्षण किया तथा बारदाना की पर्याप्त उपलब्धता की पुष्टि की। नमी मापने की मशीन की कार्यप्रणाली की जाँच की।कलेक्टर ने ऑनलाइन पंजीयन सूची एवं टोकन व्यवस्था की समीक्षा की तथा खरीदी डेटा को समय पर पोर्टल में अपडेट करने के निर्देश दिए।

CG NEWS : उन्होंने सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था की भी जाँच की ट्रक लोडिंग और परिवहन व्यवस्था को तेज करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बारिश/सीलन की स्थिति में धान को सुरक्षित रखने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था रखने कहा। किसानों के लिए पीने के पानी व बैठने की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

CG NEWS : कलेक्टर लंगेह ने कहा कि धान खरीदी सरकार की अत्यंत महत्वपूर्ण प्राथमिकता है और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि खरीदी प्रक्रिया पारदर्शी, व्यवस्थित और समयबद्ध तरीके से संचालित हो। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर श्री रवि कुमार साहू, संबंधित तहसीलदार, खाद्य विभाग के अधिकारी, मार्कफेड प्रबंधक एवं उपार्जन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories