CG CRIME : फर्जी आबकारी अधिकारी बनकर वसूली करने वाले चार युवक गिरफ्तार, एक फरार

CG CRIME : सक्ती : छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां फर्जी आबकारी अधिकारी बनकर वसूली करने आए पांच में से चार युवकों को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया। मामला शक्ति थाना क्षेत्र का है।

CG CRIME : जानकारी के अनुसार, सक्ती के परसदा खुर्द गांव में सोमवार रात पांच युवक एक घर पहुंचे। इनमें से एक युवक ने पुलिस वर्दी पहन रखी थी, जिस पर आबकारी विभाग और पुलिस दोनों का मोनो लगा था, जबकि बाकी चार युवक सिविल ड्रेस में थे। आरोपियों ने खुद को आबकारी अधिकारी बताते हुए ग्रामीण को जेल भेजने की धमकी दी और 30 हजार रुपये की मांग की।

CG CRIME : ग्रामीणों को शक होने पर आसपास के लोगों ने घेराबंदी कर चार आरोपियों को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। फरार आरोपी की तलाश जारी है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान नरेंद्र गोस्वामी, अजय गोस्वामी, रामनारायण धीवर और लोकेश राठौर के रूप में हुई है, जो सभी जांजगीर जिले के निवासी हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो बाइक और तीन मोबाइल जब्त किए हैं। पुलिस ने उनके खिलाफ अवैध वसूली समेत विभिन्न गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है।

CG CRIME : सक्ती एएसपी हरीश यादव ने बताया कि रात में सूचना मिलने पर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने किसी भी विभाग से संबंध नहीं होने के बावजूद पैसे की उगाही के लिए यह भेस धारण किया था।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories