New police station : विधायक ने किया नई पुलिस चौकी का उद्घाटन, अपराध नियंत्रण को मिलेगा मजबूती

0
101

New police station : रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस राज्य में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है, जिसके तहत प्रशासनिक मजबूती और सुदृढ़ीकरण की ओर कदम बढ़ाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में प्रदेश में लगातार नए थानों और पुलिस चौकियों की स्थापना की जा रही है, ताकि कानून और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाया जा सके।

माननीय विधायक ने किया नवीन भवन का उद्घाटन
आज दिनांक 11.10.2025 को थाना गुढ़ियारी रायपुर क्षेत्रांतर्गत कबीर चौक के पास स्थित पुलिस चौकी रामनगर के नवीन भवन का उद्घाटन किया गया। यह सर्वसुविधा युक्त रामनगर पुलिस सहायता केंद्र नगर निगम रायपुर के द्वारा विधायक निधि से तैयार किया गया है।

New police station :  उद्घाटन समारोह में गणमान्य नागरिक रहे उपस्थित
इस उद्घाटन समारोह में माननीय विधायक पश्चिम क्षेत्र रायपुर श्री राजेश मूणत, पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर डॉ. लाल उमेद सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री डी.आर. पोर्ते, सहित उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री गुरजीत सिंह, श्री सतीश ठाकुर, नगर पुलिस अधीक्षक उरला सुश्री पूर्णिमा लामा, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्रीमती नंदनी ठाकुर, थाना प्रभारी गुढ़ियारी निरीक्षक श्री बी.एल.चंद्राकर, पुलिस चौकी प्रभारी रामनगर श्री सउनि. रमेश शर्मा, पार्षद श्री भोला राम साहू तथा थाना/चौकी के पुलिसकर्मी, नगर निगम जोन 07 के अधिकारी एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

अपराधों पर नियंत्रण में मिलेगी मदद

कबीर चौक क्षेत्र एक व्यस्तम चौक है, जहां लगातार देर रात्रि तक भीड़ रहती है तथा राहगीरों का आना-जाना होता है। इस महत्वपूर्ण स्थान पर पुलिस चौकी स्थापित होने से अपराधियों और असमाजिक तत्वों में भय का माहौल रहेगा, जिससे पुलिसिंग को मजबूत करते हुए अपराधों पर नियंत्रण किया जा सकेगा।

Share The News
Previous articleTelgan Pashu Chikitsa : पशु चिकित्सा विभाग की टीम ने किया पशुओं का नि:शुल्क उपचार
Next articleTraffic rules violated : सिंगरौली की सड़कों पर ‘हाइवा राज’ — नो-एंट्री में भी फर्राटा, ट्रैफिक पुलिस मौन!
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here