Telgan Pashu Chikitsa : पशु चिकित्सा विभाग की टीम ने किया पशुओं का नि:शुल्क उपचार

VIKASH KHALKHO
Telgan Pashu Chikitsa

Telgan Pashu Chikitsa : हेमंत वर्मा/राजनांदगांव : कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में लगातार पशु चिकित्सा शिविर आयोजित कर पशुओं का नि:शुल्क ईलाज किया जा रहा है। इसी कड़ी में पशुधन विकास विभाग द्वारा छुरिया विकासखंड के ग्राम तेलगांन और बीजेपार में एक दिवसीय पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। पशु चिकित्सा शिविर में कृषकों एवं पशुपालकों को पशु विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।

पशुओं का टीकाकरण एवं बधियाकरण किया गया। बीमार पशुओं का उपचार भी किया गया। पशुओं को गंभीर बीमारी के लक्षण पाए जाने पर पशु चिकित्सालय लाने की सलाह दी गई। पशु चिकित्सा शिविर में वत्स्पालन, टीकाकरण, बधियाकरण की आवश्यकता के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। पशु चिकित्सा विभाग की टीम द्वारा पशुओं का नि:शुल्क ईलाज किया गया। इसके साथ ही पशुपालकों को जागरूक किया गया।

 

READ MORE : CG News : डोंगरगांव पुलिस की बड़ी सफलता-हत्या का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे 

Telgan Pashu Chikitsa : पशु चिकित्सा शिविर में ग्राम के सभी पशुपालकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर पशु चिकित्सा विभाग के डॉक्टर, पशु सखी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण व पशुपालक उपस्थित थे।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *