HomeChhattisgarhछत्तीसगढ़ : आयुष्मान योजना का लंबित भुगतान शुरू, निजी अस्पतालों को मिली...

छत्तीसगढ़ : आयुष्मान योजना का लंबित भुगतान शुरू, निजी अस्पतालों को मिली बड़ी राहत

Date:

Related stories

UP Gomutra Scheme: UP में 10 रुपए लीटर खरीदा जाएगा गोमूत्र, योगी सरकार की नई पहल से गांवों में बढ़ेगी कमाई

UP Gomutra Scheme: लखनऊ/बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश में ग्रामीण अर्थव्यवस्था,...

नई दिल्ली – छत्तीसगढ़ सरकार ने आयुष्मान भारत योजना के तहत निजी अस्पतालों के लंबित क्लेम दावों का भुगतान शुरू कर दिया है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2025-26 के प्रावधानित राशि में से 375 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी कर दी गई है।

Read News : ग्वालियर संभाग में धर्मांतरण को लेकर हंगामा: जांच पर उठ रहे सवाल, प्रशासन की भूमिका पर उठे आरोप

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि वित्त विभाग द्वारा आदेश जारी होने के साथ ही निजी अस्पतालों को उनके बकाया दावों का भुगतान होना शुरू हो गया है। इससे अस्पताल संचालकों को राहत मिलेगी और आम नागरिकों को स्वास्थ्य सेवाओं का सुचारू संचालन सुनिश्चित होगा।

बकाया भुगतान और निजी अस्पतालों की चेतावनी
छत्तीसगढ़ के लगभग 1000 निजी अस्पतालों का कुल 900 करोड़ रुपये का भुगतान लंबित था। निजी अस्पतालों ने चेतावनी दी थी कि यदि 31 अगस्त तक लंबित भुगतान नहीं किया गया तो वे आयुष्मान योजना के तहत कैशलेस इलाज बंद कर देंगे।

Read News : balkonagar News : बालको में गणेशोत्सव : कंपनी परिसर में भगवान गणेश की स्थापना और पूजा अर्चना की

सरकार का रुख
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा, “शासन नागरिकों के हित के प्रति सजग है। निजी अस्पतालों को भुगतान को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है। स्वास्थ्य सेवाएं राज्य के प्राथमिक कार्यों में शामिल हैं और मरीजों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। लंबित भुगतान की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और शीघ्र ही समस्त बकाया राशि का भुगतान भी कर दिया जाएगा।”

Share The News
VIKASH KHALKHO
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here