CG NEWS: छत्तीसगढ़ महतारी के अपमान पर शिवसेना ने FIR की मांग, सोशल मीडिया भड़काऊ बयानों पर सख्त कार्रवाई की अपील

Sanjay Sahu
CG NEWS

CG NEWS: रायपुर : रायपुर में छत्तीसगढ़ महतारी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी और भड़काऊ बयान सामने आने के बाद शिवसेना ने सिटी कोतवाली थाना में एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है। पार्टी ने ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई की अपील की है।

CG NEWS: शिवसेना नेताओं ने बताया कि हाल ही में VIP चौक पर छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति टूटने की घटना के बाद सोशल मीडिया पर भड़काऊ बयान बढ़ गए हैं। इसमें वैभव पांडा नामक व्यक्ति ने एक वीडियो जारी कर महतारी और प्रदेशवासियों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की, जिससे आम जनता की भावनाएं आहत हुई हैं।

CG NEWS: ज्ञापन में शिवसेना ने कहा कि ऐसे बयान न केवल छत्तीसगढ़ महतारी का अपमान हैं, बल्कि प्रदेश की शांति और सद्भावना के लिए खतरा भी हैं। पार्टी ने चेतावनी दी कि यदि तुरंत कार्रवाई नहीं हुई तो स्थिति बिगड़ सकती है। ज्ञापन सौंपते समय जिला उपाध्यक्ष संजू साहू, महानगर अध्यक्ष साईं प्रजापति, सोशल मीडिया प्रभारी विक्की निर्मलकर, महिला सेना सचिव लता साहू और अन्य शिवसैनिक मौजूद रहे।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *