J-K Crime : जम्मू-कश्मीर में डॉक्टर के लॉकर में मिली एके-47! सकते में पुलिस, जांच जारी

Rahul Goshwami
AK 47

अनंतनाग : जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में उस समय हड़कंप मच गया जब पुलिस ने एक डॉक्टर के लॉकर से एके-47 राइफल बरामद की। जानकारी दें कि ,आरोपी डॉक्टर आदिल अहमद राथर, जो पहले राजकीय मेडिकल कॉलेज अनंतनाग में कार्यरत था, को हाल ही में सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) से गिरफ्तार किया गया था।

AK-47 Recovered From Jammu and Kashmir Doctor पुलिस को आशंका है कि यह हथियार आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है। मेडिकल कॉलेज जैसी संवेदनशील जगह पर इस तरह का घातक हथियार मिलना सुरक्षा एजेंसियों के लिए गंभीर चिंता का विषय बन गया है।

एके-47 की बरामदगी से बढ़ी सुरक्षा एजेंसियों की चिंता

वहीं सूत्रों के मुताबिक, डॉक्टर के लॉकर में रखी गई एके-47 राइफल पूरी तरह से कार्यशील स्थिति में थी। जांच अधिकारी इस बात की पड़ताल कर रहे हैं कि डॉक्टर को यह राइफल कहां से मिली और क्या इसका इस्तेमाल किसी आतंकी साजिश में होना था।

Read More : National Anthem : रीवा में वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सामूहिक गायन

AK-47 Recovered From Jammu and Kashmir Doctor  पुलिस ने कहा कि किसी सरकारी डॉक्टर के पास फुली ऑटोमैटिक हथियार मिलना सामान्य बात नहीं है और यह सीधे तौर पर आतंकी गतिविधियों से जुड़ाव का संकेत देता है। फिलहाल हथियार को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है ताकि इसके उपयोग और स्रोत का पता लगाया जा सके।

UAPA और आर्म्स एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई
फिलहाल पुलिस ने आरोपी पर UAPA (Unlawful Activities Prevention Act, 1967) और आर्म्स एक्ट, 1959 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इन धाराओं के तहत बिना लाइसेंस प्रतिबंधित हथियार रखने पर लंबी जेल सजा और भारी जुर्माने का प्रावधान है।जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि क्या डॉक्टर आतंकियों के लिए ओवरग्राउंड वर्कर (OGW) के रूप में काम कर रहा था या सीधे किसी मॉड्यूल से जुड़ा हुआ था।

Read More : Jammu Kashmir : कुपवाड़ा में सेना ने 2 आतंकी मार गिराए; BSF ने सर्दियों से पहले LoC पर बढ़ाई चौकसी

कश्मीर में व्यापक तलाशी अभियान जारी
इस घटना के बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पूरे घाटी क्षेत्र में आतंकी नेटवर्क के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। पुलिस ने 111 से अधिक घरों की तलाशी ली है और कई संदिग्धों को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई आतंकवाद के पारिस्थितिक तंत्र (ecosystem) को नष्ट करने की रणनीति का हिस्सा है, ताकि कोई भी आतंकी संगठन स्थानीय समर्थन न जुटा सके।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *