Saturday, August 15, 2026
Home Madhya Pradesh Meesho Office Theft : रीवा पुलिस की ‘सुपर’ रफ्तार : मीशो ऑफिस...

Meesho Office Theft : रीवा पुलिस की ‘सुपर’ रफ्तार : मीशो ऑफिस में सेंधमारी के 3 घंटे में चोर गिरफ्तार, ₹4 लाख का माल बरामद

0
91

Meesho Office Theft : रीवा। रीवा पुलिस ने अपनी सक्रियता और त्वरित कार्रवाई का शानदार उदाहरण पेश किया है। रीवा जिले की अमहिया पुलिस ने मीशो (Meesho) ऑफिस में हुई चोरी की एक बड़ी वारदात को मात्र 3 घंटे के अंदर सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और चोरी का लगभग ₹4 लाख का माल बरामद किया।

Meesho Office Theft : अर्जुननगर स्थित ऑफिस में हुई थी सेंधमारी
यह पूरी घटना थाना अमहिया क्षेत्र के अर्जुननगर रीवा की है। यहाँ स्थित मीशो के ऑफिस में सेंधमारी हुई। चोर ने गेट का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया, कैश काउंटर को तोड़ा, और नकदी रकम, एक लैपटॉप, और कैमरे का डीवीआर चोरी कर लिया।

पुलिस की तीन टीमें और त्वरित एक्शन
चोरी की जानकारी मिलते ही, पुलिस अधीक्षक श्री शैलेंद्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह, और नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती डॉ. रितु उपाध्याय के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी अमहिया उनि शिवा अग्रवाल ने तत्काल एक्शन लिया। अमहिया पुलिस ने तुरंत तीन टीमें गठित कीं और जाँच शुरू कर दी।

पुलिस ने घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला और तत्परता से कार्रवाई करते हुए, आरोपी किशन चतुर्वेदी उर्फ कान्हा को मात्र 3 घंटे के अंदर धर दबोचा।

 

Meesho Office Theft : चोरी का पूरा माल बरामद
पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी की गई पूरी ₹1 लाख रुपये की नकदी, एक लैपटॉप, और कैमरे का डीवीआर बरामद किया है। बरामद किए गए नकदी और चोरी के सामान का कुल मूल्य लगभग ₹4 लाख रुपए आंका गया है। साथ ही, घटना में इस्तेमाल की गई होंडा साईन मोटरसायकल (क्रमांक MP17MX0897) को भी जब्त कर लिया गया है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here