YOGA DAY 2025: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वसुधैव कुटुंबकम् की भावना को किया नमन

TweeLabs

YOGA DAY 2025: भोपाल में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने योग साधकों को संबोधित करते हुए योग की भारतीय परंपरा, जीवन शैली और वैश्विक योगदान को रेखांकित किया। उन्होंने योग को मानसिक शांति, संतोष और अहिंसा की ओर ले जाने वाला मार्ग बताते हुए वसुधैव कुटुंबकम् की भावना को भारत की मूल अवधारणा बताया। मुख्यमंत्री ने सूर्य के दक्षिणायन की यात्रा और वर्ष के सबसे बड़े दिन की महत्ता को भी रेखांकित किया। उन्होंने कोविड काल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विश्वभर में दवाइयों और संसाधनों की आपूर्ति को वैश्विक भाईचारे का उदाहरण बताया। महर्षि पतंजलि को नमन करते हुए उन्होंने योग के अष्टांग सूत्र की महत्ता पर बल दिया और सभी को योग दिवस की शुभकामनाएं दीं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *