Saturday, August 15, 2026
Home Madhya Pradesh Burhanpur Breaking : वध के लिए लाए जा रहे एक दर्जन से...

Burhanpur Breaking : वध के लिए लाए जा रहे एक दर्जन से अधिक गोवंश पकड़ाए, गो तस्करों के मंसूबों पर फिरा पानी

0
110

Burhanpur Breaking : बुरहानपुर। बुरहानपुर जिले की कोतवाली पुलिस ने गोवंश तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए वध के लिए लाए जा रहे एक दर्जन से अधिक गोवंश को पकड़ा है। पुलिस की इस कार्रवाई से गो तस्करों के मंसूबों पर पानी फिर गया है।

Burhanpur Breaking  बूचड़खाने तक पहुँचाने का था प्रयास
पुलिस के अनुसार, गो तस्कर प्रतिदिन सारोला की ओर से नदी के रास्ते पीपल घाट से गोवंश लाते हैं और रात के अंधेरे का फायदा उठाकर उन्हें स्लॉटर हाउस (बूचड़खाने) तक पहुंचाते हैं, जहां उनकी हत्या की जाती है। कोतवाली थाना क्षेत्र का बेरी मैदान क्षेत्र स्थित जाली वाली मस्जिद के पास वह स्थान है जहाँ तस्करी करके लाए गए इन गोवंशों को रखा जाता था और सुबह होते ही उन्हें काटकर बेचने का कार्य शुरू हो जाता था।

Burhanpur Breaking  रासुका के बावजूद नहीं रुक रही तस्करी
यह कार्रवाई इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि पुलिस ने पूर्व में भी गोवंश तस्करी के दो आरोपियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) लगाकर उन्हें जेल भेजा था। इसके बावजूद, गोवंश तस्करों में पुलिस का कोई खौफ दिखाई नहीं दे रहा है और वे लगातार इस अवैध कार्य को अंजाम दे रहे हैं।

पुलिस ने इन गोवंशों को जब्त कर लिया है और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। अब देखना यह होगा कि क्या पुलिस यह कार्रवाई निरंतर जारी रखती है, या गो तस्करों का यह अवैध धंधा फिर से शुरू हो जाता है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here