Sunday, September 20, 2026
Home Chhattisgarh रंगे हाथ पकड़ाए राजस्व निरीक्षक, ACB ने की कार्रवाई

रंगे हाथ पकड़ाए राजस्व निरीक्षक, ACB ने की कार्रवाई

रंगे हाथ पकड़ाए राजस्व निरीक्षक, ACB ने की कार्रवाई
रंगे हाथ पकड़ाए राजस्व निरीक्षक, ACB ने की कार्रवाई

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही: गौरेला तहसील के सारबहरा में पदस्थ राजस्व निरीक्षक संतोष कुमार चन्द्रसेन को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़े जाने के बाद निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर की टीम द्वारा 15 अप्रैल को की गई थी।

कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने 18 अप्रैल को उनके निलंबन का आदेश जारी किया। आदेश के अनुसार, चन्द्रसेन को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) की धारा 7 के तहत गिरफ्तार किया गया है और वह 48 घंटे से अधिक समय तक पुलिस अभिरक्षा में रहे हैं, इसलिए उन्हें नियमानुसार 15 अप्रैल से निलंबित किया गया है।

सस्पेंशन अवधि में उनका मुख्यालय भू-अभिलेख शाखा, जिला कार्यालय गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही नियत किया गया है। ACB की कार्रवाई और प्रशासन की तत्परता से जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक मजबूत संदेश गया है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here