Raipur News : हाईवे पर जानलेवा स्टंटबाजी करने वाले 4 युवक धराए, स्टंट का वीडियो हुआ था वायरल…

Raipur News : रायपुर। राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर ओवरब्रिज और मेनरोड पर चार पहिया वाहन में खतरनाक तरीके से स्टंट करते हुए खुद और दूसरों की जान जोखिम में डालने वाले चार युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इन युवकों द्वारा किए गए जानलेवा स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद पुलिस ने स्वयं संज्ञान लेकर यह कार्रवाई की।

READ MORE : Diwali Special : बुरहानपुर में बढ़ी दिवाली की रौनक, राजस्थान के कारीगर बना रहे हैं पारंपरिक देसी बताशे….

Raipur News : CC TV फुटेज से हुई पहचान

पुलिस ने वायरल वीडियो का अवलोकन करने के बाद आई.टी.एम.एस. (ITMS) के सीसीटीवी फुटेज की मदद से अज्ञात व्यक्तियों की पहचान की। पता चला कि Hyundai i20 कार क्रमांक CG 04 PM-7937 में चार युवक विधानसभा रोड मोवा ओवरब्रिज से पंडरी मेनरोड की ओर जा रहे थे।

इन युवकों पर हुई कार्रवाई:

आरोपियों ने उतावलेपन और असुरक्षित तरीके से वाहन चलाते हुए कार के सनरूफ और खिड़कियों से बाहर निकलकर स्टंटबाजी की थी। इससे न केवल आवागमन बाधित हुआ, बल्कि अन्य लोगों के जीवन को भी गंभीर खतरा उत्पन्न हुआ।

पुलिस ने इन चारों आरोपियों के खिलाफ अपराध कायम कर विवेचना शुरू कर दी है और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। इन पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की जा रही है।

READ MORE : Kejriwal Case : दिल्ली HC ने ED को लगाई फटकार, दलीलें पेश करने का दिया आखिरी मौका

गिरफ्तार आरोपियों के नाम:

  1. कृष्णा गोयल (उम्र 21 साल, साकिन दीपका कोरबा, हाल खरोरा)
  2. तुषार सिंह सेन्द्र (उम्र 19 साल, साकिन गौरी नगर राजनांदगांव, हाल मैट कॉलेज खरोरा)
  3. वंश रजक (उम्र 20 साल, साकिन बिरसिंगपुर पाली)
  4. अनुराग कश्यप (उम्र 21 साल, निवासी दीपका, कोरबा)

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories