Monday, September 21, 2026
Home Chhattisgarh CG News : कन्या आश्रम में 10 वर्षीय बच्ची की अचानक मौत,...

CG News : कन्या आश्रम में 10 वर्षीय बच्ची की अचानक मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

रोशन सेन/माकड़ी। माकड़ी ब्लॉक के काटागांव कन्या आश्रम में 10 वर्षीय बच्ची चंपा नेताम (पिता: रामचंद्र नेताम, ग्राम बिवला) की अचानक मौत ने पूरे इलाके में शोक की लहर फैला दी है। सुबह बेहोशी की हालत में पाए जाने के बाद बच्ची को तत्काल स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार, घटना के दिन सुबह 9 बजे सभी बच्चों ने भोजन किया और उसके बाद खेलकूद में व्यस्त थे। इसी दौरान चंपा की सहेलियों ने उसे बेहोशी की स्थिति में देखा और तुरंत स्टाफ को इसकी सूचना दी।

Read More : MP News : 51 करोड़ का जुर्माना घटाकर ₹4 हजार, IAS नागार्जुन बी. गौड़ा ने सफाई में कहा…

मौके पर पहुंचे स्टाफ और आश्रम के अधीक्षक ने बच्ची को स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध कराई, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन भी मौके पर पहुंच गया।

प्रारंभिक जांच में बच्ची की मौत के कारण के रूप में गले में टाई फंसने से दम घुटने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि यह अंतिम पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगी कि यह हादसा था या कोई अन्य कारण शामिल था।

Read More : पीएम मोदी ने किसानों को दिवाली तोहफा दिया : 42,000 करोड़ की नई कृषि योजनाओं का शुभारंभ

स्थानीय प्रशासन और आश्रम स्टाफ ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। आस-पास के लोग और आश्रम में अन्य छात्र-छात्राओं में गहरा शोक देखा जा रहा है।

पुलिस और स्वास्थ्य विभाग ने आश्रम प्रशासन से मामले से जुड़े सभी दस्तावेज और जानकारी मांगी है, ताकि यह स्पष्ट किया जा सके कि हादसा किसी लापरवाही के कारण तो नहीं हुआ।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here