पीएम मोदी ने किसानों को दिवाली तोहफा दिया : 42,000 करोड़ की नई कृषि योजनाओं का शुभारंभ

VIKASH KHALKHO

नई दिल्ली। दिवाली से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों को बड़ी सौगात दी है। दिल्ली के पूसा स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान से उन्होंने 42,000 करोड़ रुपये की दो बड़ी योजनाओं का शुभारंभ किया। इनमें पीएम धन धान्य कृषि योजना (24,000 करोड़ रुपये) और दलहन उत्पादकता मिशन (11,440 करोड़ रुपये) शामिल हैं। कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद रहे।

पीएम मोदी ने कहा कि ये योजनाएं किसानों का भाग्य बदलने और कृषि उत्पादकता बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएंगी। पीएम धन धान्य कृषि योजना के तहत सरकार की 36 मौजूदा योजनाओं को एक साथ जोड़ दिया गया है। योजना में तीन मुख्य पैरामीटर के आधार पर 100 जिलों का चयन किया गया है।

Read More : India vs West Indies : यशस्वी जायसवाल ने 175 रन की पारी खेलकर तोड़ा 74 साल पुराना विजय हजारे का रिकॉर्ड

योजना का उद्देश्य:

  • कृषि उत्पादकता बढ़ाना

  • फसल विविधीकरण को प्रोत्साहित करना

  • टिकाऊ कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देना

Read More : MP News : भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हत्या का मामला, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा

पीएम मोदी ने कहा कि इन योजनाओं का लाभ विशेषकर कम उपज वाले क्षेत्रों को मिलेगा और सरकार इस पर लगभग 35,000 करोड़ रुपये खर्च करेगी। उन्होंने पहले की सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि खेती-किसानी को पहले के दौर में अनदेखा किया गया, जिससे कृषि व्यवस्था कमजोर हुई।

प्रधानमंत्री ने भारत की कृषि उपलब्धियों को भी रेखांकित किया:

  • भारत दूध उत्पादन में नंबर वन
  • विश्व में दूसरा सबसे बड़ा मछली उत्पादक
  • शहद उत्पादन दोगुना
  • 25 करोड़ से अधिक किसानों को सॉइल हेल्थ कार्ड प्रदान
  • 100 लाख हेक्टेयर में सूक्ष्म सिंचाई
  • पीएम फसल बीमा योजना से 2 लाख करोड़ रुपये से अधिक क्लेम किसानों को

Read More : Suspected Bangladeshi : ग्वालियर में 8 संदिग्ध बांग्लादेशी पकड़े गए, पुलिस कर रही दस्तावेजों की जांच

दलहन आत्मनिर्भरता मिशन:
पीएम मोदी ने दलहन आत्मनिर्भरता मिशन की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि यह मिशन केवल दाल उत्पादन बढ़ाने तक सीमित नहीं है, बल्कि किसानों को बेहतर बीज, भंडारण सुविधा और उपज की सुनिश्चित खरीद से सीधे लाभ देने का अभियान है।

प्रधानमंत्री ने यह भी बताया कि पिछले 11 वर्षों में भारत का कृषि निर्यात लगभग दोगुना, अनाज उत्पादन 900 मिलियन मीट्रिक टन तक बढ़ा और फल-सब्जियों का उत्पादन 640 मिलियन मीट्रिक टन से अधिक हो गया।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *