India vs West Indies : यशस्वी जायसवाल ने 175 रन की पारी खेलकर तोड़ा 74 साल पुराना विजय हजारे का रिकॉर्ड

0
153

दिल्ली। भारतीय ओपनर यशस्वी जायसवाल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए टेस्ट मैच की पहली पारी में 175 रन की शानदार पारी खेली। हालांकि, वह रन आउट हो गए, लेकिन इस पारी के दौरान उन्होंने विजय हजारे का 74 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।

यशस्वी का यह टेस्ट क्रिकेट में सातवां शतक है और वेस्टइंडीज के खिलाफ उनका दूसरा शतक। 175 रन पर रन आउट होने के साथ ही वह भारत के इतिहास में सबसे बड़ी पारी खेलकर रन आउट होने वाले बल्लेबाजों की सूची में चौथे नंबर पर आ गए। इससे पहले यह रिकॉर्ड 1951 में विजय हजारे ने इंग्लैंड के खिलाफ 155 रन पर बनाया था।

Read More : Suspected Bangladeshi : ग्वालियर में 8 संदिग्ध बांग्लादेशी पकड़े गए, पुलिस कर रही दस्तावेजों की जांच

भारत की तरफ से सबसे बड़ी पारी खेलकर रन आउट होने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट इस प्रकार है:

  • 218 रन: संजय मांजरेकर बनाम पाकिस्तान, लाहौर-1989
  • 217 रन: राहुल द्रविड़ बनाम इंग्लैंड, द ओवल-2002
  • 180 रन: राहुल द्रविड़ बनाम ऑस्ट्रेलिया, कोलकाता-2001
  • 175 रन: यशस्वी जायसवाल बनाम वेस्टइंडीज, दिल्ली-2025
  • 155 रन: विजय हजारे बनाम इंग्लैंड, मुंबई-1951

Read More :CG News : छत्तीसगढ़ जंगल सफारी की बाघिन ‘बिजली’ की मौत, इलाज के लिए गुजरात भेजे जाने पर उठे सवाल

यशस्वी ने इस पारी में 258 गेंदों का सामना किया और 22 चौकों की मदद से 175 रन बनाए। उनकी बैटिंग इतनी शानदार रही कि दर्शकों को ऐसा लग रहा था कि वह दोहरा शतक बना देंगे, लेकिन दूसरे दिन खेल शुरू होने के कुछ देर बाद उनका रन आउट हो गया।

Share The News
Previous articleRaipur : शराब नहीं मिलने पर लोहे की रॉड से गार्ड की हत्या, आरोपी फरार
Next articleपीएम मोदी ने किसानों को दिवाली तोहफा दिया : 42,000 करोड़ की नई कृषि योजनाओं का शुभारंभ
Vikash Khalkho
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here