MP News : भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हत्या का मामला, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा

0
155

भोपाल। राजधानी भोपाल में एक सनसनीखेज़ मामला सामने आया है, जहां दो पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। आरोपियों में पुलिसकर्मी संतोष बामनिया और सौरभ आर्य शामिल हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोनों की गिरफ्तारी की तैयारी कर रही है।

जानकारी के अनुसार, मृतक की प्रारंभिक हालत के आधार पर हार्ट अटैक की आशंका जताई जा रही थी। घटना के समय मृतक को पसीना आ रहा था और वह घबराहट महसूस कर रहा था। हालांकि, शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ कि मृतक की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई, जिसके बाद मामला हत्या में परिवर्तित कर दिया गया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि डिटेल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पूरे मामले की स्थिति और स्पष्ट हो जाएगी। अब यह जांच की जा रही है कि घटना के दौरान परिस्थितियां कैसी थीं और दोनों पुलिसकर्मियों की भूमिका क्या रही। उच्च अधिकारी पूरे प्रकरण की निगरानी कर रहे हैं।

इस घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और पूर्वी समाज के लोगों ने पिपलानी थाना का घेराव किया था। पीड़ित पक्ष ने दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की थी।

विवेक सिंह, डीसीपी, जोन-2 – “मामले की जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।”

Share The News
Previous articleSuspected Bangladeshi : ग्वालियर में 8 संदिग्ध बांग्लादेशी पकड़े गए, पुलिस कर रही दस्तावेजों की जांच
Next articleRaipur : शराब नहीं मिलने पर लोहे की रॉड से गार्ड की हत्या, आरोपी फरार
Vikash Khalkho
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here