Indore News : डीएवीवी के आईईटी कैंपस में रैगिंग मामले का बड़ा खुलासा….

 Indore News : इंदौर। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के इंस्टिट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (IET) कैंपस में रैगिंग का मामला अब साजिश का रूप लेता दिखाई दे रहा है। एंटी रैगिंग कमेटी की जांच रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि कुछ सीनियर छात्रों ने केवल रैगिंग ही नहीं की, बल्कि नेपाल में हुए ‘जेन जी प्रोटेस्ट’ की तर्ज पर कैंपस में बड़ा आंदोलन खड़ा करने की योजना बनाई थी।

Read more : Betul News : जननी एक्सप्रेस 108 हादसे का शिकार, नवजात की मौत, प्रसूता और परिजन घायल….

 Indore News : जांच रिपोर्ट के अनुसार, इन छात्रों ने सोशल मीडिया पर फेक आईडी बनाकर प्रशासन के खिलाफ माहौल गरमाने और भ्रम फैलाने का प्रयास किया। उनका उद्देश्य था कि पोस्ट्स वायरल हों और जूनियर छात्रों को भड़का कर बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन कराया जाए। रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि सीनियर्स ने फर्स्ट ईयर छात्रों को धमकाते हुए कहा था कि विरोध में शामिल न होने पर उन्हें ‘बेचआउट’ कर दिया जाएगा या परीक्षाओं से बाहर कर दिया जाएगा।

इस मामले पर डीएवीवी के कुलगुरु डॉ. राकेश सिंघई ने बताया कि संबंधित छात्रों पर पहले भी कार्रवाई की गई थी—किसी को हॉस्टल से निकाला गया, किसी पर आर्थिक दंड लगाया गया और कुछ को परीक्षा से बेदखल भी किया गया। लेकिन उन्हीं छात्रों ने मिलकर इस नई साजिश को अंजाम देने की कोशिश की।

Read more : पेरिस फैशन वीक में ऐश्वर्या राय का जलवा, हीरों से जड़ी ब्लैक ड्रेस में लूटी महफ़िल….

29 सितंबर को हुई एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक में इन तथ्यों की पुष्टि हुई। इसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस में औपचारिक शिकायत दर्ज करा दी है। कुलगुरु ने साफ कहा कि डीएवीवी रैगिंग और अनुशासनहीनता को लेकर “जीरो टॉलरेंस” की नीति पर काम करता है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories