डिजिटल दौर में कांग्रेस का नया कदम : नेताओं को सिखाएगी AI और सोशल मीडिया….

भोपाल। मध्यप्रदेश में कांग्रेस अब अपने नेताओं को तकनीक से लैस करने की दिशा में कदम बढ़ा रही है। पार्टी ने घोषणा की है कि राज्य के विधायकों, जिलाध्यक्षों और विधानसभा प्रभारियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और सोशल मीडिया की ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके लिए 9 जून से 15 जून तक विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे।

कांग्रेस का यह कदम डिजिटल युग में राजनीतिक संप्रेषण को सशक्त बनाने की रणनीति का हिस्सा है। प्रशिक्षण का आयोजन AICC के प्रशिक्षण विभाग और मध्यप्रदेश कांग्रेस संगठन की ओर से संयुक्त रूप से किया जाएगा।

खास बात यह है कि इस प्रशिक्षण के लिए प्रतिभागियों को शुल्क देना होगा। पार्टी ने स्पष्ट किया है कि जो भी नेता इस शिविर में हिस्सा लेंगे, उन्हें निर्धारित फीस जमा करनी होगी। प्रशिक्षण में नेताओं को AI के उपयोग, सोशल मीडिया रणनीति, डिजिटल प्रचार और जनता से जुड़ाव के आधुनिक तरीकों की जानकारी दी जाएगी।

कांग्रेस का यह डिजिटल अपग्रेड प्लान आगामी चुनावों की तैयारी और संगठन को टेक-सक्षम बनाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories