CG JOBS : छत्तीसगढ़ में जल्द लगेगा राज्य स्तरीय रोजगार मेला, 114 कंपनियों ने निकाली 8000 से ज्यादा वैकेंसी

CG JOBS :रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़े पैमाने पर राज्य स्तरीय रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। 2002 में तत्कालीन मुख्यमंत्री अजीत जोगी के कार्यकाल के बाद यह पहला मौका है, जब इतने बड़े स्तर पर युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। हालांकि मेले की तारीख अभी तय नहीं हुई है, लेकिन इसे अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में आयोजित किए जाने की संभावना है।

CG JOBS :फिलहाल 114 कंपनियों ने रोजगार विभाग के पोर्टल पर 8000 से अधिक पदों की जानकारी साझा की है। इसके अलावा लगभग 2000 और वैकेंसी आने की संभावना जताई जा रही है। अब तक 29,396 युवाओं ने इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है। रोजगार मेले का लक्ष्य कम से कम 10,000 युवाओं को नौकरी दिलाना है।

CG JOBS :इन क्षेत्रों में मिलेंगी नौकरियां

CG JOBS :जिंदल स्टील, एटीसी टायर्स प्राइवेट लिमिटेड, राजस्थान टेक्सटाइल मिल्स, सतलज टेक्सटाइल मिल्स, अपोलो फार्मेसी, जुबिलिएंट फूड वर्क्स, एयरटेल पेमेंट बैंक और रिलायंस निप्पोन लाइफ इंश्योरेंस जैसी कंपनियां इसमें भाग ले रही हैं। नौकरियों के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं पास से लेकर इंजीनियरिंग तक रखी गई है और वेतन 8,000 से 40,000 रुपए प्रतिमाह तक होगा। यह मेला विशेष रूप से फ्रेशर्स के लिए अच्छा अवसर साबित हो सकता है, जहां उन्हें अपनी योग्यता के अनुसार पहली नौकरी मिल सकती है।

CG JOBS :कैसे करें आवेदन

CG JOBS :इच्छुक उम्मीदवार [https://www.erojgar.cg.gov.in/](https://www.erojgar.cg.gov.in/) पोर्टल पर जाकर ‘राज्य स्तरीय रोजगार मेला पंजीयन’ पर क्लिक करें।
यदि रोजगार पंजीयन नंबर है, तो उसे दर्ज कर आवेदन करें।
पंजीयन नहीं होने पर मोबाइल ओटीपी के माध्यम से भी रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है।
लॉगिन करने के बाद योग्यता के अनुसार रिक्तियों का चयन कर सेव करें।

CG JOBS :जरूरी जानकारियां

आवेदन से लेकर जॉब मिलने तक किसी भी तरह की फीस नहीं ली जाएगी।
इस मेले में शामिल होने के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी, केवल इंटरव्यू होंगे।
हर वैकेंसी के साथ आयु सीमा निर्धारित है।
कुछ कंपनियां नौकरी के लिए बांड भरवा सकती हैं, लेकिन इसकी जानकारी पहले दे दी जाएगी।
कार्यक्षेत्र कुछ नौकरियों में छत्तीसगढ़ से बाहर भी हो सकता है।

 

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Administrative Reshuffle: राज्य सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल; EOW और ACB में 10 वरिष्ठ पुलिस अफसरों की नई तैनाती

Administrative Reshuffle: रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग (General...

Surajpur Monsoon Mishap: विश्रामपुर में FCI गोदाम की दीवार ढही; 7 मकान क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बची कई जानें

Surajpur Monsoon Mishap: विश्रामपुर, सूरजपुर। मध्य भारत और छत्तीसगढ़ के...

Related Articles

Popular Categories