MP NEWS : लाड़ली बहनों के अपमान पर मुख्यमंत्री मोहन यादव का जीतू पटवारी पर हमला, कही ये बड़ी बात

MP NEWS : भोपाल : मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के लाड़ली बहनाओं को लेकर दिए गए बयान पर राजनीति गरमा गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा है कि जीतू पटवारी ने प्रदेश की लाड़ली बहनों का घोर अपमान किया है।

MP NEWS : क्या कहा मुख्यमंत्री ने?

MP NEWS : मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने बयान में कहा, “कभी कांग्रेस लाड़ली बहनों को बोरे में भरने की बात करती है तो कभी नशा करना उनकी आदत बताती है। यह कांग्रेस की छोटी और संकीर्ण मानसिकता को दर्शाता है।

MP NEWS : उन्होंने आगे कहा कि जीतू पटवारी का यह बयान न केवल महिलाओं का अपमान है, बल्कि मध्य प्रदेश की संस्कृति पर भी चोट है। उन्होंने मांग की है कि जीतू पटवारी को अपने इस बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए।

MP NEWS : मुख्यमंत्री ने कहा, “एक ओर भारतीय जनता पार्टी की सरकार लाड़ली बहनों को सशक्त बनाने के लिए काम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने महिलाओं को 33% आरक्षण दिया है, लेकिन कांग्रेस ने महिला सशक्तिकरण के लिए कभी कुछ नहीं किया। यह पहली बार नहीं है जब कांग्रेस नेताओं ने इस योजना को लेकर विवादित बयान दिए हों। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता इस अपमान का जवाब जरूर देगी।

 

 

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories