Monday, September 21, 2026
Home National ED की छापेमारी में दीवार कूदकर भागे TMC विधायक, फोन तालाब में...

ED की छापेमारी में दीवार कूदकर भागे TMC विधायक, फोन तालाब में फेंका

पश्चिम बंगाल में शिक्षक भर्ती घोटाले की जांच कर रही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के विधायक जीवन कृष्ण साहा को उनके मुर्शिदाबाद स्थित आवास से गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों के अनुसार, जब ईडी की टीम साहा के घर पर छापेमारी करने पहुंची, तो विधायक ने दीवार कूदकर भागने की कोशिश की। ईडी के अधिकारियों ने उन्हें पास के एक खेत में दौड़ाकर पकड़ लिया।

रेड के दौरान जीवन कृष्ण साहा दीवार कूदकर भाग रहे थे. (Photo- ITG)ईडी अधिकारियों ने बताया कि भागने के प्रयास के दौरान साहा के कपड़ों और शरीर पर मिट्टी लगी हुई थी। उन्होंने सबूतों को नष्ट करने की भी कोशिश की और अपने दोनों मोबाइल फोन घर के पास बने एक तालाब में फेंक दिए। हालांकि, ईडी की टीम ने दोनों मोबाइल फोन तालाब से बरामद कर लिए हैं और उन्हें फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा।

यह छापेमारी बीरभूम जिले के एक व्यक्ति द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर की गई, जिसने कथित भर्ती घोटाले से संबंधित लेन-देन का खुलासा किया था। यह व्यक्ति ईडी की टीम के साथ विधायक के घर भी आया था।

Read News : Rajnandgaon News : एसटी ज्वेलर्स के नाम पर 1.53 करोड़ की ठगी करने वाला आरोपी सुरेन्दर सिंग बसंतपुर पुलिस की गिरफ्त में

ईडी की टीम साहा के मुर्शिदाबाद स्थित आवास के अलावा रघुनाथगंज में उनके ससुराल और बीरभूम जिले में उनके निजी सहायक के घर पर भी छापेमारी कर रही है। विधायक से लगातार पूछताछ की जा रही है और उन्हें कोलकाता ले जाया जा रहा है, जहां उन्हें ईडी कोर्ट में पेश किया जाएगा।

गौरतलब है कि साहा और उनके परिवार से इस मामले में पहले भी पूछताछ हो चुकी है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने अप्रैल 2023 में शिक्षक भर्ती घोटाले में कथित अनियमितताओं के आरोप में साहा को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद उन्हें मई 2023 में जमानत मिल गई थी। इस मामले में ईडी मनी लॉन्ड्रिंग के पहलुओं की जांच कर रही है, जबकि सीबीआई आपराधिक संबंधों की जांच कर रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here