Friday, April 3, 2026
34.1 C
Raipur

Singrauli News: सिंगरौली में सड़क हादसों के खिलाफ संघर्ष यात्रा, 8 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन प्रशासन को सौंपा

Singrauli News: सिंगरौली। जिले में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को लेकर जनता का आक्रोश अब खुलकर सामने आने लगा है। इन्हीं हादसों को रोकने और सड़क सुरक्षा की मांग को लेकर संयुक्त संघर्ष मंच सिंगरौली ने तीन दिवसीय संघर्ष यात्रा निकाली। यह यात्रा परसौना, खुटार और रजमिलान से होती हुई गड़ाखांड तक पहुँची और प्रथम चरण में संपन्न हुई। समापन अवसर पर मंच ने जिला प्रशासन को 8 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा।

Singrauli News: अभियान प्रभारी बब्लू सिंह ने कहा कि जिले में आए दिन निर्दोष लोग सड़क हादसों में अपनी जान गंवा रहे हैं, लेकिन प्रशासन, जनप्रतिनिधि और कंपनियां चुप्पी साधे हुए हैं। केवल आंकड़े गिनने के बजाय ठोस कदम उठाने की जरूरत है। मंच ने कोयला कंपनियों पर निशाना साधते हुए कहा कि अरबों का मुनाफा कमाने वाली कंपनियां बेलगाम ट्रकों से हादसे बढ़ा रही हैं, जबकि सड़क मरम्मत, स्ट्रीट लाइट और सुरक्षा पर कोई खर्च नहीं कर रही हैं।

Singrauli News: ज्ञापन में भारी वाहनों के लिए अलग मार्ग निर्माण, सड़कों की मरम्मत, स्ट्रीट लाइट व्यवस्था, कोयला ढुलाई पर 20 किमी/घंटा की गति सीमा, नो-एंट्री नियमों का पालन, हादसे में घायल को मुफ्त इलाज और पांच लाख मुआवजा, मृतक को 15 लाख मुआवजा व नौकरी तथा नियमित चेकिंग की मांग शामिल है। मंच ने चेतावनी दी कि यदि 8 दिनों में ठोस कार्यवाही नहीं हुई तो 28 अगस्त से बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा।

 

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

M.P News : इंदौर में फार्म हाउस पर पुलिस रेड, अवैध पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क  इंदौर जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत...

M.P News : भोपाल में एक ही रात दो दुकानों में चोरी, पुलिस अलर्ट

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल...

इंदौर में वाहनों में आग लगाने वाला सिरफिरा गिरफ्तार, CCTV से हुआ खुलासा

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में वाहनों...

M.P News : सिंगरौली में NTPC के फ्लाई ऐश डैम से उठ रहा जहरीला गुबार, लोगों का जीना मुश्किल

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के...

M.P News : गले में घुसा सरिया! MY अस्पताल के डॉक्टरों का कमाल, डॉक्टरों ने बचाई जान

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्यप्रदेश के खरगौन जिले के...

M.P News : बड़वानी में भीषण सड़क हादसा, 150 फीट खाई में गिरी कार, 1 की मौत, 3 घायल

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले...

M.P में कर्मचारियों-पेंशनर्स को बड़ा तोहफा, 3% DA बढ़ोतरी, मिलेगा एरियर

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  मध्य प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों...

Related Articles

Popular Categories