Bilaspur News : आकाशीय बिजली बनी काल, खेत से घर लौट रही 2 महिलाओं की मौत….

0
224
Bilaspur News
Bilaspur News

Bilaspur News : बिलासपुर, छत्तीसगढ़ : बिलासपुर जिले के बिल्हा क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ। कुंगापाली गांव में खेत से लौट रही छह महिलाएं आकाशीय बिजली की चपेट में आ गईं, जिससे दो की मौके पर ही मौत हो गई और चार गंभीर रूप से घायल हो गईं।

Bilaspur News : यह घटना उस वक्त हुई जब तेज गरज और बारिश हो रही थी। मृतकों की पहचान 33 वर्षीय सौम्या नेती और 45 वर्षीय सुरेखा नेती के रूप में हुई है। वहीं, दरसबाई कोर्रम, गीताबाई गोड, कुंवरमती और पार्वती यादव बुरी तरह झुलस गईं। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। सूचना मिलते ही ग्रामीण और पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं और पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इस हृदयविदारक घटना ने एक बार फिर आकाशीय बिजली से बचाव के उपायों की जरूरत को सामने ला दिया है, जिससे भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here