Friday, April 10, 2026
34.1 C
Raipur

Indore News : इंदौर पहुंचे मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा बयान, स्वच्छता में मिला पुरस्कार विरोधियों को करारा जवाब

Indore News :इंदौर : इंदौर मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर पहुंचने पर स्वच्छता रैंकिंग में इंदौर को लगातार आठवीं बार देश में नंबर वन स्थान मिलने पर गर्व जताते हुए कहा कि इंदौर पर उंगलियां उठाने वालों के मुंह पर यह अवॉर्ड करारा तमाचा है।

Indore News :इंदौर एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि इंदौर की यह ऐतिहासिक उपलब्धि जन भागीदारी और नगर निगम की टीम की अथक मेहनत का परिणाम है। उन्होंने जोर देकर कहा कि स्वच्छता में पुरस्कार पाना ही नहीं, बल्कि लगातार उसे बरकरार रखना बड़ी बात है, और इंदौर ने यह कर दिखाया है।मंत्री विजयवर्गीय ने यह भी बताया कि इस बार केवल इंदौर ही नहीं, बल्कि देवास, उज्जैन, जबलपुर समेत मध्य प्रदेश के कई प्रमुख शहरों ने भी राष्ट्रीय स्वच्छता पुरस्कार हासिल कर प्रदेश का मान बढ़ाया है।

Indore News :उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत के सपने को साकार करने का प्रयास किया है। जब एक साथ प्रदेश के आठ शहरों को सम्मान मिलता है, तो यह मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रभावशाली नेतृत्व का परिणाम है। साथ ही इंदौर की सफाई व्यवस्था की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि इंदौर ने देश में सबसे पहले रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था शुरू की थी, जिसमें महिला सफाईकर्मी भी पूरी सुरक्षा के साथ सफाई कर रात में घर लौटती हैं।

Indore News :वही महापौर पुष्यमित्र भार्गव और नगर निगम की टीम की मेहनत को सराहते हुए विजयवर्गीय ने कहा कि यह टीम दिन-रात मेहनत कर शहर को स्वच्छ बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके साथ ही वाराणसी को गोद लेने के सवाल पर उन्होंने कहा कि आप कितनी भी आधुनिक मशीनें खरीद लें या तकनीक अपना लें, जब तक आम जनता की भागीदारी नहीं होगी, तब तक कोई भी शहर स्वच्छ नहीं बन सकता।

Indore News :अंत में उन्होंने इंदौर की जनता का धन्यवाद करते हुए कहा कि इंदौर की जनता के मन में सफाई है, यही इसकी सबसे बड़ी ताकत है। और यही भावना अन्य शहरों को भी प्रेरित कर रही है।

Share The News

Latest YouTube Videos

CG SCAM : महिला बाल विकास विभाग में साड़ी घोटाला: धुलते ही उतर रहा रंग, जिम्मेदार कौन!#cg #cgnews

CG SCAM : महिला बाल विकास विभाग में साड़ी घोटाला: धुलते ही उतर रहा रंग, जिम्मेदार कौन!#cg #cgnews

12 करोड़ की सड़क पर उठे सवाल, सांकरा-बरही सड़क निर्माण में अनियमितता, विधायक संगीता सिन्हा...#cg

12 करोड़ की सड़क पर उठे सवाल, सांकरा-बरही सड़क निर्माण में अनियमितता, विधायक संगीता सिन्हा...#cg

Latest YouTube Shorts

जले नोट कांड में जज यशवंत वर्मा का इस्तीफा, अब भी जांच और कार्रवाई के सवाल बाकी...#crime #viralvideo

जले नोट कांड में जज यशवंत वर्मा का इस्तीफा, अब भी जांच और कार्रवाई के सवाल बाकी...#crime #viralvideo

शराब के लिए साले की हत्या, 150 रुपए देकर भेजा था भट्टी, दारू नहीं लाने पर...#cg #cgpolice #raipur

शराब के लिए साले की हत्या, 150 रुपए देकर भेजा था भट्टी, दारू नहीं लाने पर...#cg #cgpolice #raipur

नशे के सौदागारो-अड्डेबाजों पर अब ड्रोन से निगरानी, लॉ एंड ऑर्डर कंट्रोल करने ड्रोन पेट्रोलिंग...#cg

नशे के सौदागारो-अड्डेबाजों पर अब ड्रोन से निगरानी, लॉ एंड ऑर्डर कंट्रोल करने ड्रोन पेट्रोलिंग...#cg

इश्क बना मौत का जाल: 22 साल के बॉयफ्रेंड ने 35 वर्षीय महिला की कर दी हत्या...#crime #viralnews

इश्क बना मौत का जाल: 22 साल के बॉयफ्रेंड ने 35 वर्षीय महिला की कर दी हत्या...#crime #viralnews

9 पुलिसकर्मियों को फांसी की सजा, मदुराई कोर्ट ने बड़ा और सख्त फैसला सुनाया...#news #viralnews

9 पुलिसकर्मियों को फांसी की सजा, मदुराई कोर्ट ने बड़ा और सख्त फैसला सुनाया...#news #viralnews

यहां गाली देने पर भारी जुर्माना, मिलती है ये खौफनाक सजा...#shorts #mp #viralnews

यहां गाली देने पर भारी जुर्माना, मिलती है ये खौफनाक सजा...#shorts #mp #viralnews

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Singrauli News: कन्वेयर निर्माण के दौरान दर्दनाक हादसा, लोहे की पाइप गिरने से श्रमिक की मौत

Singrauli News:सिंगरौली। बरगवां थाना क्षेत्र के पचौर-देवरा स्थित टीएचडीसी...

Singrauli Crime: पशु तस्करी पर जियावन पुलिस का प्रहार, लाखों की भैंसें बरामद

Singrauli Crime: सिंगरौली। पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के निर्देशन,...

Related Articles

Popular Categories