Sushasan Tihar 2026 : जिस जगह कभी था नक्सलियों का प्रभाव, वहीं CM साय ने लगाई जनचौपाल

Sanjay Sahu
Sushasan Tihar 2026

Sushasan Tihar 2026 : बीजापुर जिले में सुशासन तिहार 2026 के तहत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मंगलवार को कोंडपल्ली गांव पहुंचे। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर गांव में उतरा, जहां उन्होंने इमली के पेड़ के नीचे जनचौपाल लगाकर ग्रामीणों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याएं व मांगें सुनीं। इस दौरान सड़क, बिजली, पेयजल और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई।

Sushasan Tihar 2026 : कार्यक्रम में जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। जनचौपाल के दौरान ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को बताया कि पहले वे नक्सलियों के भय के माहौल में जीवन बिताते थे, लेकिन अब गांवों में स्कूल, आंगनबाड़ी, सड़क और पेयजल जैसी सुविधाएं पहुंच रही हैं, जिससे क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव दिखाई दे रहा है।

विशेष बात यह रही कि मुख्यमंत्री ने उसी गांव में जनचौपाल आयोजित की, जहां कभी नक्सलियों की जनअदालतें लगती थीं। नक्सल प्रभाव कम होने के बाद क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिली है और सरकार द्वारा सड़क, अस्पताल तथा शिक्षा सुविधाओं के विस्तार पर काम किया जा रहा है।

Sushasan Tihar 2026 : मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि नक्सल गतिविधियों के कारण वर्षों तक आदिवासी क्षेत्रों का विकास प्रभावित रहा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रयासों से नक्सलवाद के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई हुई है, जिसके परिणामस्वरूप प्रभावित क्षेत्रों में विकास की नई संभावनाएं बनी हैं।

Sushasan Tihar 2026 : मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अब सीधे ग्रामीणों और आदिवासी परिवारों तक पहुंचे, ताकि वे विकास की मुख्यधारा से जुड़ सकें और उनके जीवन स्तर में सुधार हो सके।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *