Burhanpur News : बुरहानपुर में कांग्रेस की वोटर अधिकार रैली – रिमझिम बारिश में भी कार्यकर्ताओं का जोश बरकरार, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

Parivesh
Burhanpur News

Burhanpur News : बुरहानपुर : बुरहानपुर जिले में आज कांग्रेस ने वोटर अधिकार सत्याग्रह के तहत बाइक रैली निकाली। गांधी चौक स्थित महात्मा गांधी प्रतिमा से शुरू हुई रैली कमल टॉकीज तिराहा, जयस्तंभ, शनवारा, सिंधी बस्ती चौराहा होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची। रिमझिम बारिश के बीच कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का जोश देखने लायक था। समाजसेवी अकरम पठान ने फूल बरसाकर रैली का स्वागत किया।

Burhanpur News : कलेक्ट्रेट पहुंचकर एडीएम वीर सिंह चौहान को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष रिंकू टांक ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में देशभर में वोट अधिकार सत्याग्रह चल रहा है। रैली में ग्रामीण अध्यक्ष रविंद्र महाजन, पूर्व विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह शेरा भैया, हमीद काजी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *