Indore News : एमवाय हॉस्पिटल से बड़ी खबर, दूसरे बच्चे की भी इलाज के दौरान मौत

Parivesh

Indore News : इंदौर : इंदौर के एमवाय अस्पताल में चूहों के कुतरने की घटना के बाद इलाज करा रहे दोनों नवजात बच्चों की मौत हो गई। कल एक बच्चे की मौत हो चुकी थी, जबकि दूसरे बच्चे ‘बेबी ऑफ रिहाना’ ने भी आज दम तोड़ दिया। दोनों ही बच्चों की मौत का कारण सेप्टीसीमिया (संक्रमण) बताया जा रहा है।

Indore News : यह मामला तब सामने आया था जब अस्पताल के NICU (नवजात गहन चिकित्सा इकाई) में भर्ती दो बच्चों को कथित तौर पर चूहों ने कुतर दिया था। इस घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

Indore News : मामले की गंभीरता को देखते हुए, दो नर्सों को निलंबित कर दिया गया है और पेस्ट कंट्रोल कंपनी पर 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इस घटना की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय समिति भी बनाई गई है। पहले बच्चे का अंतिम संस्कार नगर निगम द्वारा तय नियमों के अनुसार किया जाएगा।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *