जबलपुर : जबलपुर में लोकायुक्त की टीम ने पाटन वन विभाग में पदस्थ डिप्टी रेंजर डेलन सिंह यादव को रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार किया। आरोपी पर आरोप है कि वह लकड़ी के कारोबारी से हर महीने ₹5,000 की रिश्वत वसूल रहा था। पहले वह कारोबारी से ₹3,000 ले चुका था।
शिकायतकर्ता शकील की शिकायत पर लोकायुक्त की टीम ने कार्रवाई की। आरोपी को ₹5,000 लेते हुए पकड़कर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
Read More : PM Modi Scheme : PM मोदी का बड़ा एलान : महिलाओं के खाते में भेजे जाएंगे 10 हजार रुपये
लोकायुक्त के इंस्पेक्टर जितेंद्र यादव ने बताया कि यह गिरफ्तारी वन विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त संदेश है।









