Dhamtari Municipal Corporation : धमतरी नगर निगम पर 10 करोड़ से ज्यादा का बिजली बिल बकाया, विभाग ने दी लाइन काटने की चेतावनी

0
116

धमतरी : धमतरी नगर निगम का बिजली बिल बकाया 10 करोड़ रुपये से ऊपर पहुंच चुका है। बीते 4 सालों से निगम नियमित रूप से बिल का भुगतान नहीं कर रहा है, जिसकी वजह से अब विद्युत विभाग का धैर्य जवाब दे गया है। विभाग ने नोटिस जारी कर बिजली लाइन काटने तक की चेतावनी दी है।

280 कनेक्शन पर बिल लंबित

नगर निगम को विद्युत विभाग की ओर से 280 कनेक्शन दिए गए हैं, जिनमें स्ट्रीट लाइट, वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, मोटर पंप, भवन, उद्यान और शौचालयों के कनेक्शन शामिल हैं। हर महीने निगम पर करीब 20-22 लाख रुपये का बिजली बिल बन रहा है।

Read more : CG BREAKING : विकासशील होंगे छत्तीसगढ़ के नए मुख्य सचिव, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश

निगम की दलील

नगर निगम उपायुक्त प्रवीण सार्वा ने स्वीकार किया कि 4 वर्षों का बकाया 10 करोड़ से ज्यादा हो गया है। उन्होंने कहा,
“बीच-बीच में जो फंड आता है, उससे कुछ राशि बिजली बिल की अदा की जाती है, लेकिन लगातार बिल बढ़ने से बकाया राशि करोड़ों में पहुंच गई है। इस स्थिति से निपटने के लिए शासन से आर्थिक सहयोग मांगा गया है।”

Read more : Liquor Scam Chhattisgarh : EOW की कार्रवाई तेज, IAS निरंजन दास और यश पुरोहित की रिमांड बढ़ी, नीतेश पुरोहित जेल भेजे गए

विभाग की सख्ती

असिस्टेंट इंजीनियर प्रेमलता देवांगन ने बताया कि भुगतान नहीं करने के कारण निगम का बकाया 10 करोड़ से ज्यादा हो गया है। उन्होंने कहा,
“निगम ने समय पर बिल नहीं चुकाया। इस बार राशि ज्यादा है, इसलिए नोटिस भेजा गया है। अगर जल्द ही भुगतान नहीं हुआ, तो विभाग को मजबूरन लाइन काटनी पड़ेगी।”

Share The News
Previous articleCG BREAKING : विकासशील होंगे छत्तीसगढ़ के नए मुख्य सचिव, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश
Next articleJabalpur : लोकायुक्त की कार्रवाई : रिश्वतखोर डिप्टी रेंजर घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Vikash Khalkho
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here