Wednesday, August 26, 2026
Home Madhya Pradesh M.P News : रीवा में अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल का काफिला घंटों...

M.P News : रीवा में अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल का काफिला घंटों जाम में फंसा, यातायात पुलिस रही नाकाम

parnayak
राज्यपाल का काफिला घंटों जाम में फंसा

रीवा: गुरुवार की सुबह अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल केटी परनायक का काफिला शहर के किला रोड पर घंटों जाम में फंस गया। राज्यपाल शहर के सैनिक स्कूल और विश्वविद्यालय के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने पहुंचे थे।

काफिला फंसा, प्रोटोकॉल ने नहीं संभाली स्थिति
जानकारी के अनुसार, शहर की बेलगाम यातायात व्यवस्था के चलते राज्यपाल का काफिला घंटों जाम में फंसा रहा। इस दौरान प्रोटोकॉल वाहन लगातार हूटर बजाते रहे, लेकिन किसी अधिकारी ने नीचे उतरकर आवागमन बहाल करने की कोशिश नहीं की।

स्थानीय निवासियों ने संभाला मोर्चा
लगातार बज रहे हूटर की आवाज़ सुनकर अंततः स्थानीय निवासियों ने मोर्चा संभाला, तब जाकर काफिला धीरे-धीरे गंतव्य की ओर बढ़ सका। इस दौरान प्रोटोकॉल और यातायात पुलिस की लापरवाही स्पष्ट तौर पर देखने को मिली।

पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना
यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले प्रदेश के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल का काफिला रेलवे स्टेशन जाते समय यातायात जाम का शिकार हो चुका है। इस मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया और एडिशनल एसपी से लेकर निचले अधिकारी सड़क पर दौड़ते नजर आए।

यातायात व्यवस्था पर सवाल
विशेषज्ञों का कहना है कि रीवा में लगातार बढ़ते वाहनों और अव्यवस्थित सड़क प्रबंधन के चलते ऐसी घटनाएँ आम होती जा रही हैं। यह स्थिति न सिर्फ सुरक्षा की दृष्टि से जोखिम है, बल्कि राज्य की सार्वजनिक छवि के लिए भी चिंता का विषय है।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here