PM Modi Scheme : PM मोदी का बड़ा एलान : महिलाओं के खाते में भेजे जाएंगे 10 हजार रुपये

VIKASH KHALKHO

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 सितंबर को सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिहार की मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की शुरुआत करेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री सीधे 75 लाख महिलाओं के बैंक खातों में 10-10 हजार रुपये की पहली किस्त ट्रांसफर करेंगे।

योजना का बजट और लाभार्थी

इस योजना के तहत कुल 7,500 करोड़ रुपये की राशि महिलाओं को दी जाएगी। प्रत्येक परिवार की एक महिला को ₹10,000 की पहली किस्त सीधे उनके बैंक खाते में दी जाएगी। योजना के तहत छह महीने बाद उनके कार्यों और प्रगति की समीक्षा के बाद ₹2 लाख तक की अतिरिक्त सहायता भी प्रदान की जाएगी। कुल मिलाकर एक लाभार्थी महिला को ₹2,10,000 तक का आर्थिक संबल प्राप्त होगा।

Read More : MP News : जबलपुर में अधिवक्ताओं का क्रमिक हड़ताल, न्यायिक कार्य प्रभावित

पैसे का उपयोग और प्रशिक्षण

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत महिलाओं को स्किल ट्रेनिंग, उद्यमिता विकास, प्रोजेक्ट मैनेजमेंट, डिजिटल साक्षरता और मेंटरशिप जैसी सुविधाएं भी प्रदान की जा रही हैं। इससे महिलाएं सिलाई-बुनाई, कृषि, पशुपालन, हस्तशिल्प, कुटीर उद्योग और अन्य छोटे व्यवसायों में अपना भविष्य संवार सकती हैं।

Read More : Indian Women’s Army : सेना महिला अफसरों ने SC में जताई नाराजगी, कहा- सेना में स्थायी कमीशन का बराबर मौका नहीं

इस पहल से महिलाओं को न केवल अपने परिवार का आर्थिक संचालन करने में मदद मिलेगी, बल्कि समुदाय और समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का अवसर भी मिलेगा। बच्चों की शिक्षा, पोषण, स्वास्थ्य और सामाजिक जीवन पर इसका सकारात्मक प्रभाव भी देखा जा रहा है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *