CG NEWS : पं.दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की

Sanjay Sahu
CG NEWS

CG NEWS : रायपुर। एकात्म मानववाद अंत्योदय के प्रेणता पं.दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर तेलीबांधा स्थित प्रतिमा पर आज प्रातः 11 बजे छत्तीसगढ़ शासन के उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन द्वारा माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री देवांगन ने कहा कि जब देश में साम्यवाद, पूंजीवाद, समाजवाद की अवधारणा चल रही थी ऐसे समय में पं.दीनदयालय उपाध्याय ने एकात्म मानववाद की बात की एवं उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक जिस दिन शासन की सुविधा पहुंचेगी उस दिन समतामूलक समाज की स्थापना होगा।

CG NEWS : श्री देवांगन ने आगे कहा कि पं.दीनदयाल की विचारधारा पर चलकर भारतीय जनता पार्टी ने केंद्र में तीसरी बार और छत्तीसगढ़ी प्रदेश में चौथी बार सरकार बनाई है। कार्यक्रम के प्रारंभ में भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर ने अपने स्वागत उद्बोधन में कहा कि दीनदयाल उपाध्याय एक विचारक,एक चिंतक के रूप में जाने जाते थे और उन्हीं की विचारधारा पर चलकर छत्तीसगढ़ में पीडीएस सिस्टम एवं बाद में पूरे देश में इस योजना को लागू किया गया।कार्यक्रम का संचालन राजकुमार राठी एवं आभार प्रदर्शन गोपी साहू द्वारा किया गया।

CG NEWS : कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विधायक राजेश मूणत, सुनील सोनी, मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा,महापौर मीनल चौबे, संजय श्रीवास्तव, सच्चिदानंद उपासने, जयंती पटेल, संदीप शर्मा, अशोक बजाज,सभापति सूर्यकांत राठौर, अमरजीत सिंह छाबड़ा,किशोर महानंद,प्रफुल्ल विश्वकर्मा, डॉ.अनामिका सिंह,अमर गिदवानी,सत्यम दुआ,अकबर अली, अमित मैशरी,तुषार चोपड़ा सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *