Burhanpur Mandi Maize Loss : मंडी में भारी बारिश का कहर, सूखने रखा 250 क्विंटल मक्का पानी में बहा…

Burhanpur Mandi Maize Loss : बुरहानपुर, मध्य प्रदेश। बुरहानपुर जिले की रेणुका कृषि उपज मंडी में गुरुवार देर रात हुई तेज बारिश के कारण सात व्यापारियों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। मंडी परिसर में सूखने के लिए फैलाया गया करीब 250 क्विंटल मक्का बारिश के पानी के साथ बह गया।

Burhanpur Mandi Maize Loss :  व्यापारियों को लाखों का नुकसान

किसानों से खरीदा गया यह मक्का व्यापारियों ने नमी दूर करने के लिए मंडी परिसर में फैलाया था। लेकिन रात में अचानक आई तेज बारिश ने मंडी के फर्श को पानी से लबालब कर दिया, जिसके चलते मक्के की पूरी मात्रा नाले में बह गई।

read more : Burhanpur Van Vibhag Action : वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, लाखों की सागौन लकड़ी जप्त…

व्यापारी विट्ठल उद्बाल्कर ने नुकसान पर अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा कि इतनी भारी मात्रा में मक्का बह जाने से उन्हें बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ है। उन्होंने प्रशासन से इस नुकसान की भरपाई (मुआवजा) की मांग की है।

बाईट: विट्ठल उद्बाल्कर, व्यापारी: “तेज बारिश के कारण हमारा करीब ढाई सौ क्विंटल मक्का बह गया है। प्रशासन को इस बड़े नुकसान का मुआवजा देना चाहिए।”

मंडी प्रशासन ने लिया जायजा और की अपील

घटना की सूचना मिलते ही मंडी सचिव भूपेंद्र सोलंकी तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने व्यापारियों के नुकसान पर चिंता व्यक्त की।

नुकसान से बचने के लिए मंडी सचिव ने किसानों से विशेष अपील की है। उन्होंने कहा कि किसान भाई अपनी उपज को मंडी लाने से पहले पूरी तरह से खेतों में ही सुखा लें।

read more : Burhanpur MP News : कर्मचारियों ने बांधी काली पट्टी, ‘1500 करोड़ के कर्ज’ के दबाव पर भड़के; 29 को प्रदेशव्यापी घेराव की चेतावनी

मंडी सचिव भूपेंद्र सोलंकी: “किसान भाई अपनी उपज को खेतों में ही सुखाकर लाएं ताकि मंडी में फसल फैलाने की स्थिति न बने और इस तरह के अचानक नुकसान से बचा जा सके।”

फिलहाल, व्यापारी नुकसान का आकलन कर रहे हैं, वहीं मंडी प्रशासन ने भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए किसानों से सावधानी बरतने का आग्रह किया है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories